CG : छोटी-छोटी बचतों से संवर रहा ग्रामीण जीवन, महिला सशक्तिकरण की धुरी बनी महतारी वंदन योजना…

जशपुर जिले की दो लाख से अधिक महिलाओं को अब तक 363.42 करोड़ रुपये की सहायता राशि का लाभ

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता की राह

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से शुरू की गई महतारी वंदन योजना आज ग्रामीण जीवन की रीढ़ बन चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेश की लाखों महिलाओं को हर माह 1000 रूपए की प्रत्यक्ष सहायता दी जा रही है। जशपुर जिले में अब तक 2 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 363.42 करोड़ की राशि प्रदान की जा चुकी है, जिसने न केवल उनके जीवन को सशक्त बनाया है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी नई ऊर्जा का संचार किया है।

पहले जहां महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहती थीं, वहीं अब वे जरूरत पड़ने पर अपने खाते से राशि निकालकर अपनी आवश्यकताएं स्वयं पूरी कर रही हैं। इस आत्मनिर्भरता को और अधिक सुलभ बनाने के लिए गांव-गांव में अटल सुविधा केंद्रों की स्थापना की गई है, जहां से महिलाएं नगद राशि आसानी से प्राप्त कर रही हैं।

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे मिलने वाली आर्थिक सहायता केवल व्यक्तिगत उपयोग तक सीमित नहीं है। महिलाएं इसका उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई, घरेलू आवश्यकताओं, त्योहारों की तैयारियों के साथ-साथ सुकन्या समृद्धि योजना जैसे निवेश माध्यमों में भी कर रही हैं। कई महिलाओं ने इस राशि से अपने छोटे व्यवसाय शुरू किए हैं कोई सिलाई की दुकान चला रही है तो कोई किराने या फल-सब्ज़ी का व्यापार कर रही है।

महतारी वंदन योजना का असर स्थानीय बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। जब-जब योजना की राशि खातों में पहुंचती है, बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। दुकानदारों, छोटे व्यवसायियों और सेवा प्रदाताओं को भी इसका सीधा लाभ मिल रहा है। अब यह योजना सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं रह गई, बल्कि यह पूरे ग्रामीण अर्थव्यवस्था की प्रगति का माध्यम बन चुकी है।

महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास और उद्यमिता को और अधिक समर्थन देने के लिए राज्य सरकार ने महतारी शक्ति ऋण योजना भी शुरू की है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के माध्यम से महिलाओं को 25,000 रूपए तक का ऋण न्यूनतम ब्याज दर पर, 48 माह की आसान किश्तों में उपलब्ध कराया जा रहा है। जशपुर जिले में अब तक 875 महिलाएं इस योजना का लाभ उठा चुकी हैं, और इसे अपने व्यापार व अन्य उपयोगी कार्यों में लगा रही हैं।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

8 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

8 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

8 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

8 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

8 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

9 hours ago