छत्तीसगढ़

CG : जंगल में ग्रामीणों ने लगाई आग, वन्य प्राणी खतरे में

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में ग्रामीणों द्वारा वनों में बड़े पैमाने पर आग लगाई जा रही है। जिससे वनस्पतियों को बड़ी मात्रा में नुकसान पहुंच रहा है। ज्ञात हो कि ग्रामीणों द्वारा गर्मियों के मौसम में शिकार खेलने हेतु वनों और पहाडिय़ों में आग लगाई जाती है। जिससे पशुओं के शिकार में आसानी होती है। इस दौरान विशेष रूप से पहाडिय़ों में भी आग लगाई जाती है। गर्मियों के मौसम में आग तेजी से फैलती है। और बड़ी मात्रा में वनस्पतियों को नष्ट कर देती है।

उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों द्वारा महुआ बीनने हेतु भी आग लगाई जाती है। आग लगाने के फलस्वरूप महुआ बीननें में सुविधा मिलती है। इस मुद्दे पर वन परिक्षेत्र अधिकारी बचेली, आशुतोष मांडवा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा जंगल में आग की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाती है। वन परिक्षेत्र बचेली अंतर्गत गुरुवार को दंतेवाड़ा वन मंडल अंतर्गत 18 स्थान पर आग लगाई गई। जिसमें बचेली अंतर्गत 9 स्थानों पर आग लगाई गई। वहीं दूसरे जिलों में वनों में आग के तीन गुना अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। उक्त आग बुझाने विभागीय अमला सक्रिय है। विभाग द्वारा दिन और रात दोनों ही समय में आग बुझाने विशेष दस्ता तैनात है। ग्रामीणों को बैठक में लगातार आग न लगाने की समझाइश भी दी जाती है। अति संवेदनशील क्षेत्र होने के बावजूद वन विभाग मुस्तादी से कार्य कर रहा है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी ने ग्रामीणों से अपील में कहा कि वनों में आग न लगायें। इससे बेशकीमती वनस्पतियों को नुकसान पहुंचता है। इसके साथ ही वन्य प्राणियों की भी क्षति होती है। बहरहाल ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग के बिना वनों की आग रोकना मुश्किल साबित हो रहा है।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

7 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

7 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

8 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

8 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

8 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

8 hours ago