छत्तीसगढ़

CG : जगदलपुर में दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला 16 फरवरी से 1537 पदों पर होगी सीधी भर्ती

जगदलपुर, बस्तर संभाग के शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर द्वारा आगामी सोमवार 16 और मंगलवार 17 फरवरी को एक विशाल संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम आड़ावाल स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित होगा। इस मेले की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें निजी क्षेत्र के कुल 17 नियोजक हिस्सा ले रहे हैं, जो तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी के 1537 विभिन्न पदों को भरने के लिए युवाओं का साक्षात्कार लेंगे।

    इस रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है।इच्छुक युवा विभागीय पोर्टलhttps://erojgar.cg.gov.in/पर जाकर रिक्तियों की विस्तृत जानकारी ले सकते हैं और ई-रोजगार ऐप, लोक सेवा केन्द्र या नजदीकी रोजगार कार्यालय के माध्यम से अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात अभ्यर्थियों को मेला स्थल पर अपना प्रवेश पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति लेकर उपस्थित होना होगा।

    आवेदकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए जिला प्रशासन ने नया बस स्टैण्ड, जगदलपुर से रोजगार मेला स्थल (आड़ावाल) तक के लिए निःशुल्क बस सेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। यह पूरी सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है और किसी भी प्रकार के शंका की स्थिति में अभ्यर्थी विभागीय टोल-फ्री नम्बर 1800-233-2203 पर सुबह 10 से शाम 05 बजे के बीच संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। 

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : लोक संगीत के पुरोधा खुमान लाल साव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि …

राजनांदगांव : लोक संगीत के पुरोधा खुमान लाल साव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि …

राजनांदगांव । मितान छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार कल्याण संघ के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के…

2 minutes ago
CG : योग से निखरता है सौंदर्य और बढ़ती है प्राकृतिक चमक : शहनाज हुसैन …

CG : योग से निखरता है सौंदर्य और बढ़ती है प्राकृतिक चमक : शहनाज हुसैन …

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ और ‘हर्बल क्वीन’ के नाम से प्रसिद्ध शहनाज हुसैन…

9 minutes ago
CG : रायपुर के 40 से अधिक इलाकों में 11 जून की शाम नहीं होगी जलापूर्ति, 5 लाख लोग होंगे प्रभावित …

CG : रायपुर के 40 से अधिक इलाकों में 11 जून की शाम नहीं होगी जलापूर्ति, 5 लाख लोग होंगे प्रभावित …

रायपुर । राजधानी रायपुर में 11 जून को विद्युत कार्य के कारण शहर के कई…

17 minutes ago
राजनांदगांव : आवासीय शिविर में बच्चों को दी गई संस्कार की शिक्षा…

राजनांदगांव : आवासीय शिविर में बच्चों को दी गई संस्कार की शिक्षा…

राजनांदगांव , जैन बगीचा में आयोजित बोहिलाभम् आवासीय संस्कार शिविर खरतर गच्छाचार्य संयम सारथी जिन…

27 minutes ago
प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर

प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर

प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति…

27 minutes ago
राजनांदगांव : जांच रिपोर्ट में लापरवाही, बीएमओ डॉ. टंडन सस्पेंड…

राजनांदगांव : जांच रिपोर्ट में लापरवाही, बीएमओ डॉ. टंडन सस्पेंड…

राजनांदगांव , सोमनी स्वास्थ्य केंद्र में 14 वर्षीय नाबालिग की जांच रिपोर्ट में लापरवाही के…

33 minutes ago