छत्तीसगढ़

CG : जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय

रायपुर देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा इस 7 जुलाई को मनाई जाएगी. ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेंत कई राज्यों में इस महापर्व को काफी धूम-धाम से मनाया जाता है. हर साल आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों से मिलने बाहर निकलते हैं. chhattisgarh news वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर Raipur Capital के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में भी यह त्यौहार हर साल बड़े हरषोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस साल भी यहां रथयात्रा को लेकर काफी उत्साह से तैयारियां की गई हैं. मंदिर में विशेष हवन और पूजा-अर्चना की जाएगी. इसके साथ ही भगवान के रथ को खींचने की परंपरा भी पूरी जाएगी. इस अवसर पर रविवार को यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन को आते हैं. इस राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कई बड़े जनप्रतिनिधी भी शामिल होंगे. जगन्नाथ सेवा समिति ने इस साल बड़े पैमाने पर प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की है.

रायपुर उत्तर के विधायक और जगन्नाथ मंदिर के संस्थापक पुरंदर मिश्रा ने रथयात्रा के बारे में विस्तार से बताया कि समूचे ब्रम्हाण्ड में एकमात्र जगन्नाथ महाप्रभु ही ऐसे भगवान हैं, जो वर्ष में एक बार बाहर आकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं, और प्रसाद के रूप में अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं. केवल पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में ही जगन्नाथ जी, बलभद्र जी और सुभद्रा जी के लिए तीन अलग अलग रथ बनाए जाते हैं. इसके बाद यह गौरव छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी रायपुर को प्राप्त है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज भी ऐसे लाखों लोग हैं, जो किसी कारणवश पुरी स्थित जगन्नाथ मन्दिर के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे भक्तजनों के लिए रथयात्रा एक ऐसा स्वर्णिम अवसर रहता है जब भक्त और भगवान के बीच की दूरियां कम हो जाती है.

kgnews

Recent Posts

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल

रायपुर.  रायपुर में आज एक रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और रैली को नियंत्रित…

8 minutes ago
नीति आयोग के CEO बनाए गए मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन

नीति आयोग के CEO बनाए गए मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी…

11 minutes ago
महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित 'इमर्जिंग छत्तीसगढ़–सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश' कार्यक्रम…

11 minutes ago
महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर.  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित 'इमर्जिंग छत्तीसगढ़–सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश' कार्यक्रम…

14 minutes ago
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान

रायपुर.  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड…

18 minutes ago
चंदिया की बेटी यशु तिवारी बनीं खनिज निरीक्षक

चंदिया की बेटी यशु तिवारी बनीं खनिज निरीक्षक

उमरिया.  प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर सफलता की नई मिसाल कायम करते…

21 minutes ago