CG : जनगणना 2026 की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने विभिन्न चरणों के लिए दिए गए समय-सीमा अनुसार सभी कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश

दंतेवाड़ा, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जनगणना से संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। ज्ञात हो कि जिला स्तर पर आगामी जनगणना 2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जनगणना निदेशालय द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अनुसार विभिन्न गतिविधियों का चरणबद्ध कार्यक्रम तय किया गया है, जिसके तहत प्रशिक्षण, ब्लॉक निर्धारण, मैपिंग एवं गणना कार्य सुनिश्चित किए गए है।

इसके तहत आज बैठक में कलेक्टर द्वारा जनगणना से संबंधित सभी चरणबद्ध कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी अनुविभागीय जनगणना अधिकारी तय समय-सीमा के अंतर्गत 25 मार्च की अवधि तक जनगणना कार्य पूर्ण कर लेवें। तत्पश्चात निदेशालय द्वारा दिए गए अन्य तिथियों के कार्यों को पूरा करने की कार्यवाही की जायेगी। 


बैठक में जिला स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण,इसके साथ ही मकान सूचीकरण ब्लॉक की संख्या को फ्रीज करने की प्रक्रिया ,चार्ज अधिकारियों को जियो-संदर्भित ग्राम, वार्ड एवं चार्ज मानचित्रों, वेब मैपिंग एप्लीकेशन में मकान सूचीकरण, ब्लॉकों की सीमाओं का परिसीमन, ब्लॉक प्रकार का आबंटन एवं प्रविष्टिकरण कार्य,इसी क्रम में पर्यवेक्षी सर्किल का गठन कर सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को का आवंटन,मध्य मकान सूचीकरण ब्लॉकों का गठन एवं उन्हें वेब मैपिंग एप्लीकेशन पर चिन्हित करने का कार्य जानकारी दी गई। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जनगणना निदेशालय द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण करना अनिवार्य है। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी और जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

7 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

7 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

7 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

7 hours ago