‘जनपद पंचायत विकास निधि योजनांतर्गत’
उत्तर बस्तर कांकेर , ‘जनपद पंचायत विकास निधि योजना’ अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जिले की सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों के लिए द्वितीय किश्त की राशि 01 करोड़ 54 लाख 80 हजार रूपए का आबंटन प्राप्त हुआ है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी ने बताया कि प्राप्त आबंटन की राशि जनपद पंचायत के अध्यक्ष के लिए 03 लाख रूपये, उपाध्यक्ष के लिए 01 लाख 80 हजार रूपये तथा प्रति सदस्यों हेतु 01 लाख 20 हजार रूपये के मान से कुल 01 करोड़ 54 लाख 80 हजार रूपये जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत अंतागढ़ के लिए 18 लाख रूपये, भानुप्रतापपुर के लिए 19 लाख 20 हजार रूपये, चारामा हेतु 22 लाख 80 हजार रूपये, दुर्गूकोंदल के लिए 15 लाख 60 हजार रूपये, कांकेर हेतु 21 लाख 60 हजार रूपये, कोयलीबेड़ा के लिए 32 लाख 40 हजार और जनपद पंचायत नरहरपुर के लिए 25 लाख 20 हजार रूपये की राशि जारी की गई है।
रायपुर रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलयारी में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका…
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल…
प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गरीब परिवार…
भोपाल शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नगर निगम परिषद ने…
कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…
भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…