बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार विनोबा नगर निवासी जमीन कारोबारी विजय कुमार गुप्ता की पहचान वर्ष 2023 में एक जमीन सौदे के दौरान तोरवा निवासी अशोक कुमार गिडवानी से हुई थी। धीरे-धीरे बढ़ी जान-पहचान का फायदा उठाकर अशोक और उसके बेटे मोहित गिडवानी ने विजय गुप्ता और उनके दोस्त रमेश कुमार अग्रवाल को अपने मनिहारी व्यवसाय में निवेश करने पर भारी मुनाफे का सब्जबाग दिखाया। आरोपितों के झांसे में आकर विजय गुप्ता ने स्वयं, अपने स्वजन और मित्रों के माध्यम से किस्तों में कुल तीन करोड़ 32 लाख रुपये आरोपितों को सौंप दिए।
धोखाधड़ी की इस योजना के तहत बड़ी राशि आरटीजीएस और बैंक चेक के माध्यम से भावेश ट्रेडर्स और गणेश किचन नावेल्टी जैसी फर्मों के नाम पर ट्रांसफर कराई गई थी। आरोपितों ने भरोसा दिलाया था कि हर तीन महीने में मुनाफे की राशि का भुगतान किया जाएगा। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि काफी समय बीतने के बाद भी जब मुनाफे की राशि नहीं मिली, तो उन्होंने अपनी मूल रकम वापस मांगी। इस पर आरोपित अपनी असलियत पर उतर आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। दबाव बनाने पर भी जब पैसे नहीं मिले, तब पीड़ित ने कानून की शरण ली। सिविल लाइन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपित अशोक कुमार गिडवानी, उसके बेटे मोहित गिडवानी और भावेश ट्रेडर्स के संचालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस अब इन फर्मों के बैंक खातों और लेनदेन के विवरण खंगाल रही है।
राजनांदगांव| जिला अस्पताल में नए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) शुरू होने के बाद यहां मरीजों और…
राजनांदगांव । खैरझिटी की पूर्व प्रभारी प्राचार्य यास्मीन अंजुम पर वर्तमान प्राचार्य और शिक्षकों ने…
राजनांदगांव | मेडिकल कॉलेज जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कई स्थानों पर डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन…
राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सड़क पर बना बड़ा गड्ढा लंबे समय…
राजनांदगांव | मोहारा बाइपास में बने फ्लाई ओवर के ढलान पर एक विशाल और गहरा…