CG : जर्जर सड़कों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन… जहां-जहां गड्ढे वहां-वहां लगाया बेशरम के पौधे…

नारायणपुर. शहर की खस्ताहाल सडकों और जालनेवा गड्ढों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) ने अनोखा और प्रतीकात्मक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नारायणपुर शहर की सड़कों में जगह-जगह बने विशाल गड्ढों में ‘बेशरम के पौधे’ लगाकर शासन-प्रशासन की उदासीनता पर तीखा तंज कसा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को कमल का फूल भेंट किया. साथ ही “हमारी भूल, कमल का फूल” का नारा भी जमकर लगाया.

आए दिन सड़क दुर्घटनाएं, आंदोलन की चेतावनी

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष और पार्षद विजय सलाम ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, नारायणपुर की सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है. माइंस के सैकड़ों भारी वाहनों की आवाजाही से नारायणपुर नगर समेत ओरछा, कोंडागांव और अंतागढ़ मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. इसलिए आज सड़क के गड्ढों में ‘बेशरम का पौधा’ लगाकर शासन और प्रशासन को नींद से जगाने का प्रयास किया गया है. चेतवानी देते हुए विजय ने कहा कि अगर जल्द सड़कों की मरम्मत नहीं हुई, तो एनएसयूआई चरणबद्ध आंदोलन पर उतरेगी.

गौरतलब है कि खनिज परिवहन में लगे ओवरलोड वाहनों के कारण जिले की अधिकांश सड़कों की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है, जिससे न सिर्फ आम नागरिकों को परेशानी हो रही है, बल्कि सड़क सुरक्षा भी गंभीर संकट में है. 

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

3 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

3 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

3 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

3 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

3 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

4 hours ago