रायपुर। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से कई चीजों में बदलाव देखने को मिल रहा है। सीएम विष्णुदेव ने सत्ता में आसीन होने के साथ पूर्ववर्ती भूपेश सरकार की कई व्यवस्थाओं को बदलकर रख दिया है। वहीं, अब पूर्ववर्ती सरकार कई योजनाओं को बंद करने पर भी विचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल का कहना है कि खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का कोई औचित्य नहीं नजर आ रहा है उस पर विचार किया जा रहा है। साथ उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में बिलासपुर और जगदलपुर में दो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल 2 महीने के अंदर शुरू हो जाएगा। प्राइवेट हॉस्पिटल पर अंकुश रखने जरूरी हुआ तो नर्सिंग एक्ट पर बदलाव किया जाएगा।
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…