CG : जशपुर में बस हादसे का शिकार, 10 यात्री घायल …
जशपुर। जिले में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 10 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जय बाला जी नाम की बस झारखंड के रामगढ़ से कोरबा की ओर जा रही थी। सुबह करीब 4 बजे कुनकुरी थाना क्षेत्र के टांगरपानी गांव के पास चालक का बस से नियंत्रण हट गया, जिसके बाद बस पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए होली क्रॉस हॉस्पिटल, कुनकुरी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रायगढ़। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले…
इंदौर धार्मिक पहचान छुपाकर गायिका के साथ दुष्कर्म करने वाले मुस्लिम युवक को बाणगंगा पुलिस…
रायपुर : खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के…
रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…
इंदौर इंदौर हाई कोर्ट ने एक महिला को गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है.…
रायपुर : हिंसा की राह छोड़ जब कोई मुख्यधारा में लौटता है, तो न सिर्फ…