CG : जशपुर में विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह, प्रशासन ने किया खंडन …CG : जशपुर में विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह, प्रशासन ने किया खंडन …

जशपुर । जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में विमान क्रैश होने की खबर को जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने पूरी तरह भ्रामक बताया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने स्पष्ट किया कि किसी भी विमान के गायब होने या दुर्घटनाग्रस्त होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रशासन के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को किसी भी विमान के लापता होने की सूचना नहीं मिली है। क्षेत्र ओडिशा और झारखंड की सीमा से जुड़ा होने के कारण वहां के एटीसी और फ्लाइंग क्लबों से भी संपर्क किया गया, लेकिन कहीं से भी विमान हादसे की पुष्टि नहीं हुई।

कलेक्टर ने बताया कि किसी भी प्रत्यक्षदर्शी ने विमान गिरते हुए नहीं देखा है। सोशल मीडिया पर वायरल दो तस्वीरों और जंगल से उठते धुएं के कारण यह अफवाह फैली। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह धुआं जंगल में लगी आग का हो सकता है।

एहतियात के तौर पर प्रशासन ने ड्रोन और वन विभाग की टीमों के जरिए मौके की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और अफवाहों से बचें।

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि जशपुर में किसी भी प्रकार की विमान दुर्घटना नहीं हुई है और यह खबर पूरी तरह निराधार है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *