CG : जांजगीर-चांपा में फायरिंग, व्यापारी के बेटे की हत्या ….
जांजगीर-चांपा. जांजगीर-चांपा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. नकाबपोश बदमाशों ने गुरवार रात लगभग 12 बजे व्यवसायी के घर घुसकर परिवार पर गोलियां बरसा दी. करीब 3 राउंड फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया है. मृतक की पहचान आयुश कश्यप के रूप में हुई है, जो रेत के कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है. शुरुआत में घटना को लूट के प्रयास से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन परिजन इसे व्यवसायिक रंजिश का आरोप लगा रहे हैं.
पूरी वारदात बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहि गांव का है. जानकारी के मुताबिक करीब रात 12 बजे तीन अज्ञात नकाबपोश हमलावर घर के पीछे के रास्ते से व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसे. घर में घुसने के बाद वह सबसे पहले उस कमरे में पहुंचे, जहां आयुष, उसका भाई और एक बहन सो रहे थे. हमलावरों ने 19 वर्षीय आयुष कश्यप पर दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली सीने और दूसरी कनपटी पर लगी. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, आशुतोष कश्यप पर भी एक राउंड फायर किया गया, जो उसके दाहिने हाथ में लगी. इस दौरान पैसों की मांग की बात भी सामने आई है. फिलहाल घायल आशुतोष को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया जा रहा है.
मृतक आयुष कश्यप, सम्मेलाल कश्यप का बेटा था, जो हाल ही में रेत के कारोबार में शामिल था. बीती रात वह जांजगीर-चांपा में रेत गाड़ी को छुड़वाने गया हुआ था, वहां वह देर रात वापस लौटा था. सम्मेलाल कश्यप लोहा व्यापारी होने के साथ ही ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं. वह पूर्व में उपसरपंच भी रह चुके हैं. वहीं उनकी पत्नी भी पूर्व सरपंच रह चुकी हैं.
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…