छत्तीसगढ़

CG : जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान 2025

उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुन्द राठी ने बच्चे को पोलियो की दवा पिला कर अभियान का किया शुभारंभ

1268 पोलियो बूथों के माध्यम से एक लाख 15 हजार 495 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य

महासमुंद, जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान 2025 का शुभारंभ  21 दिसम्बर को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयापारा महासमुंद में उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद देवीचंद राठी द्वारा बच्चे को पोलियो की दवा पिला कर किया गया। इस दौरान  उपस्थित पार्षद महेन्द्र सिक्का पूर्व, पार्षद सूरज नायक तथा पूर्व पार्षद मीना वर्मा द्वारा भी शुभारंभ अवसर पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई. नागेश्वर राव द्वारा इस कार्यक्रम के संबंध में अवगत कराते हुए बताया गया कि, जिले में 1268 पोलियो बूथों के माध्यम से 0 से 5 वर्ष के एक लाख 15 हजार 495 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। इस कार्यक्रम के दौरान 21 दिसम्बर को बुथ स्तर पर तथा अगले दो दिन 22 एवं 23 दिसम्बर 2025 तक छुटे हुए बच्चों को महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय से बच्चों को  पोलियो की दवा पिलायी जाएगी।

जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान 2025 की शुभारंभ कार्यक्रम में डॉ. अरविन्द गुप्ता जिला टीकाकरण अधिकारी, राहुल ठाकुर शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, अनुपम शर्मा आरएमएनसीएचए सलाहकार, मनीष कश्यप, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं बच्चों के पालकगण उपस्थिति रहें।  

kgnews

Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मुंबई में प्रदर्शित हुई 64 योगिनी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘Y64 – व्हिस्पर्स ऑफ द अनसीन’

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मुंबई में प्रदर्शित हुई 64 योगिनी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘Y64 – व्हिस्पर्स…

17 minutes ago

मोहन कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज! नए विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद, सिंधिया खेमे से एक नाम तय

भोपाल  मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार पहले बड़े मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की तैयारी…

23 minutes ago
48 लाख लोगों को बड़ी राहत! मुफ्त रजिस्ट्री के लिए सरकार लाई अध्यादेश, कपास मंडी शुल्क में भी बदलाव

भोपाल  स्वामित्व योजना में 48 लाख से अधिक लोगों को मुफ्त में रजिस्ट्री कराने राज्य…

24 minutes ago

महाकाल की भस्म आरती के लिए नई व्यवस्था, एक मोबाइल नंबर से 3 महीने में सिर्फ एक बार मिलेगी अनुमति

उज्जैन उज्जैन में भगवान महाकाल की भस्म आरती की अनुमति के लिए अब श्रद्धालु तीन…

27 minutes ago