महासमुंद, राज्य शासन के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत कृषक उन्नति योजना के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभियान तेजी से चल रहा है। यह अभियान किसानों को उचित मूल्य पर धान बेचने की सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ समर्थन मूल्य पर उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने का कार्य कर रहा है। नोडल अधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि 02 दिसम्बर तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 32241 किसानों से 157470.16 टन धान खरीदा गया, जिसकी राशि 362 करोड़ 18 लाख रुपए से अधिक किसानों को वितरित की गई। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के उपार्जन केन्द्रों में एक करोड़ एक लाख 99 हजार से अधिक बारदाना प्राप्त हुआ है। जिसमें 64 लाख 90 हजार 758 नया बारदाना है। 19 लाख 17 हजार 634 बारदाना मिलर से प्राप्त, 14 लाख 92 हजार 563 पीडीएस से प्राप्त तथा किसानों से 2 लाख 98 हजार 631 बारदाना प्राप्त हुआ है। 43 लाख 42 हजार 331 बारदाने का उपयोग उपार्जन केन्द्रों में किया जा रहा है। अभी 58 लाख 57 हजार 255 बारदाना शेष है।
धमतरी : आगामी पर्व-त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
धमतरी : जिले के श्रमिकों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का निर्बाध लाभ सुनिश्चित…
महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खरीफ मौसम में फसल…
महासमुन्द : विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम-जी, अधिनियम, 2025…
महासमुंद : सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में…
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया अभिनंदन 28वें एओएमएसआई…