गौरेला पेंड्रा मरवाही, जिले में दलहन आत्मनिर्भरता मिशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय संचालन समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह समिति छत्तीसगढ़ शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के निर्देशानुसार गठित की गई है।
समिति में कलेक्टर को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे, आधार सिंह प्रगतिशील कृषक सहित विभिन्न विभागों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
समिति में प्रगतिशील कृषक, स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठन तथा बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारियों को भी स्थान दिया गया है। समिति के सचिव के रूप में उप संचालक कृषि एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर सत्यजीत सिंह कंवर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समिति का मुख्य उद्देश्य जिले में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना तैयार करना, स्वीकृत योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा विभागीय गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग करना होगा। इस समिति के गठन से जिले में दलहन उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…