CG : जिले में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिलाने का सुनहरा अवसर- मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत टी.ओ.टी ट्रेनरों की है आवश्यकता

एमसीबी, जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किए जा रहे हैं। इसके तहत असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, जल वितरण संचालक, मेसन जनरल (राज मिस्त्री), डाटा एंट्री ऑपरेटर, फील्ड टेक्निशियन ए.सी., जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, सिविंग मशीन ऑपरेटर (सिलाई) एवं डेस्कटॉप पब्लिशिंग जैसे ट्रेडों में युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल सिखाया जाएगा। इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए अब जिले में सी.टी.आई. मान्यता प्राप्त या कौशल विकास से प्रशिक्षित टी.ओ.टी. ट्रेनरों (ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर) की आवश्यकता है। प्रशिक्षकों की यह भर्ती जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़, खडगवां एवं भरतपुर में विभिन्न ट्रेडों हेतु की जाएगी। इच्छुक और योग्य प्रशिक्षक अपने आवेदन पत्र कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर कलेक्टर, कक्ष क्रमांक 10 अथवा द्वितीय तल, कक्ष क्रमांक 20 में सात दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। यह पहल जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल सिखाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। चयनित प्रशिक्षकों को शासन के प्रावधान अनुसार मानदेय का भुगतान प्रशिक्षण के आधार पर किया जाएगा।

इस पहल से जिले में तकनीकी दक्षता और रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी, साथ ही युवाओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ते हुए स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। प्रशासन ने योग्य प्रशिक्षकों से अपील की है कि वे आगे आकर इस महत्त्वपूर्ण जनहितकारी अभियान का हिस्सा बनें और जिले के युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करें।

kgnews

Recent Posts

CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर…

2 minutes ago
CG : सीएम साय की उपस्थिति में नपं बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि लेंगे शपथ …

CG : सीएम साय की उपस्थिति में नपं बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि लेंगे शपथ …

रायपुर । जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीडीह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ…

13 minutes ago
CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने विभागीय कार्यों में प्रशासनिक मजबूती और सुचारू…

20 minutes ago
बस्तर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, कई गांवों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

बस्तर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, कई गांवों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

नारायणपुर. भरंडा के बाद अब ओरछा क्षेत्र के खड़कागांव में धर्मांतरण को लेकर सामाजिक विवाद…

20 minutes ago
उज्जैन में ₹1200 करोड़ का PepsiCo प्लांट, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ; आलू किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

उज्जैन में ₹1200 करोड़ का PepsiCo प्लांट, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ; आलू किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उद्योगिक विकास में एक बड़ा नाम मंगलवार को जुड़ गया. मुख्यमंत्री…

26 minutes ago
MP Weather: मध्य प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बालाघाट-डिंडौरी में अति भारी वर्षा की चेतावनी

MP Weather: मध्य प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बालाघाट-डिंडौरी में अति भारी वर्षा की चेतावनी

​भोपाल  ​मध्य प्रदेश में जून के महीने में मानसून की सुस्ती के कारण औसत से…

28 minutes ago