छत्तीसगढ़

CG : जूते-चप्पल की माला पहनाकर 2 लड़कों को किया अपमानित, चोरी के आरोप में गली में घुमाया…

सूरजपुर । जिले के एक गांव में ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में दो युवकों को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। ग्रामीणों का कहना है, युवकों को पंप चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। अमानवीय कृत्य करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। वीडियो में युवक पंप के साथ दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित युवकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है, अगर युवकों के साथ मारपीट की गई है तो दोषियों पर कार्रवाई होगी।

मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है। बता दें कि एक महीने में जिले में यह दूसरी अमानवीय घटना है। इससे पहले पस्ता गांव में चोरी के शक में युवक का आधा सिर मुंडवा कर गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई थी। इसके बाद मारपीट करते हुए उसे उसकी पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया गया था। छिंदिया गांव के धनसाय (35) और मुकेश (25) खेती-किसानी करते हैं। इन दोनों पर खेत से सबमर्सिबल पंप चोरी करने का आरोप है। ग्रामीणों के मुताबिक, धनसाय और मुकेश को रंगे हाथों पंप चोरी करते हुए पकड़ा है। ग्रामीणों ने दोनों को सजा के तौर पर जूते-चप्पलों की माला पहनाई। चोरी का सामान उनके पीठ पर लादकर पूरे गांव में घुमाया गया। घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है।

kgnews

Recent Posts

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…

6 hours ago
कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…

7 hours ago
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी  -बड़ी आंत, पेशाब की…

7 hours ago
डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…

8 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी  मिशन अमृत के…

9 hours ago
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…

9 hours ago