बिलासपुर । सदर बाजार स्थित सती गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलर्स में 26 सितंबर को दोपहर के समय चोरी की घटना हुई। दुकान से 19 ग्राम वजनी, लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए मूल्य की सोने की चेन गायब हो गई। दुकान के संचालक उदित सोनी खपरगंज बोहरा मस्जिद के पास सोने-चांदी का व्यवसाय करते हैं। सोमवार को रोज की तरह ग्राहकी के बाद रात में जेवरात का मिलान किया गया तो चेन गायब थी।
सुरक्षा कैमरा फुटेज में देखा गया कि दोपहर करीब 3 बजे एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में आया था। वह दुकानदार का ध्यान भटकाकर चेन चुरा ले गया। अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। दुकानदार ने चोरी के दो दिन बाद सोमवार को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम व उपचुनाव के लिए सोमवार…
रायपुर। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने…
रायगढ़। जिले में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और उसके साथियों के साथ 1.77 करोड़ की ठगी हुई…
भारतीय राजनीति में पहली बार "डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार और विद्यार्थियों को स्थानीय…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा पशुपालकों एवं किसानों को आधुनिक तकनीकों…