CG : टीएल बैठक में लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश

गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकेश रावटे ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसमस्याओं एवं जनशिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के लंबित प्रकरणों सहित मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनशिकायत, कलेक्टर जनदर्शन एवं पीएमओ पोर्टल में दर्ज लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने हितग्राहीमूलक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने और पीएम जनमन योजना, आदि कर्मयोगी अभियान एवं धरती आबा योजना के तहत सभी विभागों की योजनाओं से लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत हितग्राहियों को संतृप्त करने कहा।

जिला पंचायत सीईओ ने राज्योत्सव की तैयारी के लिए विभागों को दिए गए दायित्वों के अनुरूप कार्य संपादित करने तथा राज्योत्सव के दौरान कार्यालय भवनों में रोशनी करने कहा। उन्होंने जनसमस्याओं एवं जनशिकायतों के निराकरण की समीक्षा के दौरान पीएम आवास की राशि में अनियमितता की शिकायत, किसान क्रेडिट कार्ड, जल जीवन मिशन के कार्यों में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने, मजदूरी भुगतान, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, शासकीय कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाने, पेंशन प्रकरणों का निराकरण, आवारा पशुओं का व्यवस्थापन, पीएम सूर्यघर मुक्त बिजली योजना सहित विभिन्न प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा तिवारी सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

मनरेगा की आजीविका डबरियां बन रहीं ग्रामीण समृद्धि का आधार

मनरेगा की आजीविका डबरियां बन रहीं ग्रामीण समृद्धि का आधार

मनरेगा की आजीविका डबरियां बन रहीं ग्रामीण समृद्धि का आधार जल संरक्षण, मछली पालन और…

37 minutes ago
खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिल रही खाद, सखौली के किसान कमलेश ने जताया संतोष

खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिल रही खाद, सखौली के किसान कमलेश ने जताया संतोष

खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिल रही खाद, सखौली के किसान कमलेश ने…

39 minutes ago
सुप्रीम कोर्ट ने CBI की FIR-चार्जशीट रद्द की, कारोबारी विवाद में क्रिमिनल केस को बताया न्यायिक दुरुपयोग

सुप्रीम कोर्ट ने CBI की FIR-चार्जशीट रद्द की, कारोबारी विवाद में क्रिमिनल केस को बताया न्यायिक दुरुपयोग

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के कारोबारी विजय कुमार केला को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.…

60 minutes ago
मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, 5 साल में ₹21,485 करोड़ खर्च; स्वास्थ्य और किसानों पर खास फोकस

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, 5 साल में ₹21,485 करोड़ खर्च; स्वास्थ्य और किसानों पर खास फोकस

भोपाल  जनता की सहूलियत के कामों पर सरकार 21 हजार 485 करोड़ रुपए खर्च करेगी।…

1 hour ago
जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देना करें सुनिश्चित : मुख्य सचिव जैन

जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देना करें सुनिश्चित : मुख्य सचिव जैन

जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देना करें सुनिश्चित : मुख्य…

1 hour ago
बुरहानपुर में आंधी-बारिश से तबाह केला फसल, CM मोहन यादव ने तय की मुआवजा राशि

बुरहानपुर में आंधी-बारिश से तबाह केला फसल, CM मोहन यादव ने तय की मुआवजा राशि

बुरहानपुर   तेज आंधी और बेमौसम के कारण बुरहानपुर जिले में केले की फसलों को भारी…

1 hour ago