बिलासपुर। रायपुर के पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए जगदलपुर निवासी दंपती ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है. मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सेंटर के चिकित्सकों के साथ राज्य सरकार और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी 4 सप्ताह में जवाब मांगा है. दरअसल, जगदलपुर के बड़े बचेली निवासी उषा सिंह औऱ उनके पति अशोक सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है. याचिका में कहा गया है कि दंपती पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में दो साल से इलाज करा रहे थे, जिसके बाद उन्हें जुड़वा बच्चे बेटा-बेटी हुए. लेकिन बाद में दो बच्चियां रख दी गई. इस बात की शिकायत उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से की, तो कोई सुनवाई नहीं की गई. दोनों बच्चियों का डीएनए करवाने पर एक बच्ची का डीएनए नहीं मिला. मामले की शुरुआती सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवीन्द्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने राज्य सरकार, रायपुर के पुलिस अधीक्षक और पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेन्टर की डॉ. नीरज पहलाजानी और डॉ.समीर पहलाजानी को नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में जवाब देने कहा है.
केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल …
कोण्डागांव, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, कोण्डागांव द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए बैंक प्रवर्तित…
एफटीके के माध्यम से 10 मानकों पर हुई जांच, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों के पेयजल की…
12वीं के बाद सही करियर चयन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर दिए गए महत्वपूर्ण…
31 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्तिनिर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर…
कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी31 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज…