छत्तीसगढ़

CG : टैंकर और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर, चालक जिंदा जला

बलौदाबाजार  ।   बलौदाबाजार -रायपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सोमवार की रात डीजल से भरा एक टैंकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी की टैंकर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि टैंकर चालक को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला, जिससे वह टैंकर के साथ ही जलकर खाक हो गया।

दरअसल, यह भीषण सड़क हादसा ग्राम गोड़ा के पास हुआ। सोमवार की रात डीजल से भरा एक टैंकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के टकराने से टैंकर में भीषण आग लग गई।

घटना पलारी थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन आग पर काबू पाने में करीब पांच घंटे लग गए। रात करीब दो बजे के बाद ही आग बुझाई जा सकी।

इस हादसे के चलते रायपुर-बलौदा बाजार मार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। कई यात्री घंटों तक फंसे रहे। पुलिस ने रास्ते पर फंसे वाहनों को धीरे-धीरे निकालने का काम शुरू किया।

दमकल कर्मियों की मदद से टैंकर में लगी आग को बुझाने के बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर गलत तरीके से सड़क किनारे खड़ा था। 

स्थानीय लोगों ने की सुरक्षा की मांग 

माना जा रहा है कि, रात के समय टैंकर चालक को ट्रेलर दिखाई नहीं दिया, जिससे यह टक्कर हुई। हादसे की भयावहता इतनी ज्यादा थी की चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। 

kgnews

Recent Posts

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

46 minutes ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

56 minutes ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

2 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

2 hours ago
दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग. सेवा सहकारी समितियों में भंडारित खाद के तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए…

3 hours ago
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्हाेंने…

3 hours ago