जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 स्थित लुड़ेग त्रिकुटी चौक पर गुरुवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। लोहे की चादरों से लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान कोतबा क्षेत्र निवासी चैतू बंजारा (40) के रूप में हुई है। वह शाम करीब 5 बजे मोपेड से पत्थलगांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान जशपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक तेज गति से गलत साइड में चल रहा था।
टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। पत्थलगांव थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत पांडेय के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने हादसे को लेकर आक्रोश जताया। उनका कहना है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग से लगातार हादसे हो रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रक चालक की लापरवाही स्पष्ट है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…