छत्तीसगढ़

CG : ट्रेनिंग के दौरान बिगड़ी SI की तबियत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत…

रायपुर। राजधानी में ट्रेनिंग के दौरान एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। अभ्यर्थी का नाम राजेश कोसरिया था और चंद्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में उनका प्रशिक्षण चल रहा था। शुक्रवार सुबह सभी अभ्यर्थी दौड़ रहे थे। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना आज सुबह की है। सब इंस्पेक्टर भर्ती से सलेक्ट हुये अभ्यथिर्यों का प्रशिक्षण एक सप्ताह पहले चंद्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में शुरू हुआ था। आज भी ट्रेनिंग जारी थी। सुबह-सुबह सभी अभ्यर्थी दौड़ रहे थे। इस दौरान कुछ दूर पहुंचते ही अभ्यर्थी राजेश कोसरिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद प्रशिक्षण अधिकारियों ने आनन-फानन में राजेश को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। परिजनों ने पुलिस से जांच की मांग की है।

बता दें कि 10 मार्च को ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजेश कोसरिया को नियुक्ति पत्र देने वाले थे। इससे पहले उनकी मौत हो गई। बेटे की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मौत का कारण क्या था। इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ पर्यटन का रोड शो, पर्यटन और निवेश पर फोकस…

राजनांदगांव : भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ पर्यटन का रोड शो, पर्यटन और निवेश पर फोकस…

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने सहयोगी संस्था फिक्की (एफआईसीसीआई) के साथ मिलकर भुवनेश्वर के…

1 minute ago
CG : जशपुर में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश …

CG : जशपुर में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश …

जशपुर । जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा…

5 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के सामने दीवार पर बनी कलाकृति उखड़ रही, चमक ​फीकी…

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के सामने दीवार पर बनी कलाकृति उखड़ रही, चमक ​फीकी…

राजनांदगांव| शहर की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट के सामने दीवारों पर बनाई गई…

6 minutes ago
राजनांदगांव : फार्म हाउस में आईपीएल सट्टा, आरोपी को पकड़ा…

राजनांदगांव : फार्म हाउस में आईपीएल सट्टा, आरोपी को पकड़ा…

राजनांदगांव | घुमका के खैर​िझटी फार्म हाउस में ऑनलाइन सट्‌टा के मामले में फरार आरोपी…

9 minutes ago
राजनांदगांव : म्युनिसिपल मैदान गांधी सभा गृह के पास कचरा…

राजनांदगांव : म्युनिसिपल मैदान गांधी सभा गृह के पास कचरा…

राजनांदगांव | म्युनिसिपल मैदान स्थित गांधी सभा गृह के आसपास खुले में कचरा फेंके जाने…

11 minutes ago
राजनांदगांव : डिलापहरी स्कूल परिसर में पौधे लगाए गए…

राजनांदगांव : डिलापहरी स्कूल परिसर में पौधे लगाए गए…

राजनांदगांव| शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला डिलापहरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रम हुआ। इसमें…

15 minutes ago