छत्तीसगढ़

CG : ट्रैक्टर चालक ने लगाया मौत का ब्रेक, ट्रेलर गाड़ी ने बाइक को रौंदा, दो की गई जान

रायगढ़। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही बाइक पर सवार दो लोग भी घायल हो गए। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। ग्राम भेड़ीमुड़ा का रहने वाला महेश एक्का 36 साल अपनी पत्नी जसिंता एक्का व पुत्र विकास के साथ बाइक पर सवार होकर तेंदूपारा किसी काम से आया था। इसके बाद पत्नी व बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर रायगढ़ जा रहा था। तभी चैरंगा-पतरापारा के बीच मेन रोड पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मारकर फरार हो गया।

इससे महेश, जंसिता व उसका बेटा बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों को मामले की जानकारी हुई, तो पुलिस को सूचना दी गई। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ईलाज के दौरान महेश एक्का की मौत हो गई। घायलों का ईलाज जारी है। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। दूसरी घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। ग्राम बरपाली निवासी समयलाल सारथी 59 साल शनिवार को अपनी मां से मिलने सराईभद्दर गया था। इसके बाद कल दोपहर में समयलाल बाइक पर सवार होकर वापस बरपाली आ रहा था।

तभी अमलीभौना के पास NH रोड पर सामने चल रही ट्रैक्टर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे समयलाल सारथी बाइक समेत ट्रेक्टर के पीछे टकरा गया। घटना से समयलाल के चेहरे, सिर में गंभीर चोट पहुंची। इसके बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ इक्टठा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

kgnews

Recent Posts

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

इंदौर. ब्राउन शुगर ड्रग्स की खरीदी-बिक्री, सेवन, धोखाधड़ी और ऑन लाइन सट्टे की जांच वित्तीय…

27 minutes ago
बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है, जहां…

37 minutes ago
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

रायपुर  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव और…

52 minutes ago
सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है।…

1 hour ago
स्कूल में पेयजल संकट पर छलका दर्द, ‘घर का पानी खत्म होने पर दुकान से खरीदना पड़ता है’

स्कूल में पेयजल संकट पर छलका दर्द, ‘घर का पानी खत्म होने पर दुकान से खरीदना पड़ता है’

भोपाल. सेमराकला स्थित शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने पानी की समस्या को…

2 hours ago
CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

 बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बन रहे लोग  रायपुर, स्वच्छ ऊर्जा को जनआंदोलन का स्वरूप…

2 hours ago