छत्तीसगढ़

CG : ठेका कर्मचारी की लाश बोर पंप के पास मिली …

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत के ऐश डैम क्षेत्र में कार्यरत एक ठेका कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक को पश्चिम बंगाल निवासी 19 वर्षीय नूर मोहम्मद बताया गया है। प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। जानकारी के अनुसार मृतक पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मांगी टोला का रहने वाला था और आईएमएस शिपमेंट कंपनी में कार्यरत था। यह कंपनी एनटीपीसी सीपत के ऐश डैम में ड्रेजिंग कार्य कर रही है।

बताया गया कि युवक रांक स्थित ऐश डाइक-1 के ओवरफ्लो लैगून में लगाए गए वाटर पंप के पास काम कर रहा था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। कुछ समय बाद घटनास्थल पर उसका शव देखा गया, जिसके बाद सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों और सीपत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दूसरी ओर से नाव के जरिए जलाशय तक पहुंचकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी है।

प्रारंभिक जांच में यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि कार्य के दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया होगा। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना के बाद एनटीपीसी प्रबंधन और संबंधित ठेका कंपनी ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। दोनों संस्थानों की ओर से तीन-तीन लाख रुपये, कुल छह लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : पेट्रोल चोरी, देश में जिसकी किल्लत उसी पर चोरों की नजर …

CG : पेट्रोल चोरी, देश में जिसकी किल्लत उसी पर चोरों की नजर …

जगदलपुर। अज्ञात चोर ने नकदी या कीमती सामान की बजाय 25 लीटर पेट्रोल से भरा…

2 minutes ago
CG : रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत …

CG : रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा सुकमा जिले के विकासखण्ड सुकमा के अंतर्गत…

8 minutes ago
CG : मां और बच्चों के मुस्कान का आधार बनी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना …

CG : मां और बच्चों के मुस्कान का आधार बनी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना …

महासमुन्द। मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे सुखद अनुभव होता है, लेकिन इस…

23 minutes ago
CG : खेतों के ट्यूबवेल से तांबा वायर चोरी, तीन चोर और खरीददार गिरफ्तार …

CG : खेतों के ट्यूबवेल से तांबा वायर चोरी, तीन चोर और खरीददार गिरफ्तार …

रायगढ़। संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह…

33 minutes ago
CG : जनदर्शन के दौरान सुसाइड की कोशिश, कलेक्ट्रेट में हड़कंप …

CG : जनदर्शन के दौरान सुसाइड की कोशिश, कलेक्ट्रेट में हड़कंप …

धमतरी। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जनदर्शन कार्यक्रम में…

48 minutes ago
CG : मजदूर कॉल में बात करते रेलवे ट्रैक में चला गया, ट्रेन से कटकर मौत …

CG : मजदूर कॉल में बात करते रेलवे ट्रैक में चला गया, ट्रेन से कटकर मौत …

पेंड्रा। गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेलवे ट्रैक के पास मोबाइल फोन पर…

55 minutes ago