CG : डीजल के लिए जमकर हंगामा, पेट्रोल पंप का वीडियो वायरल
रायगढ़. धरमजयगढ़ कॉलोनी स्थित गुडलक फ्यूल्स पेट्रोल पंप में डीजल-पेट्रोल वितरण को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हो गया. दरअसल, पेट्रोल पंप में स्टॉक की कमी का हवाला देकर डीजल देने से मना कर दिया गया. स्थानीय निवासी लीलाम्बर यादव का आरोप है कि उन्हें डीजल देने से मना कर दिया गया, जबकि उनके सामने अन्य वाहनों को आसानी से ईंधन दिया जा रहा था. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.
इस दौरान पेट्रोल पंप प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आई. लोगों ने ईंधन संकट के बीच भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की. लीलाम्बर यादव ने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप में नियमों का पालन समान रूप से नहीं किया जा रहा. एक ओर आम उपभोक्ताओं को डीजल नहीं होने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर चुनिंदा वाहनों को ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और यह पता लगाया जाए कि आखिर किन आधारों पर कुछ लोगों को डीजल दिया जा रहा था और दूसरों को लौटाया जा रहा था. घटना के बाद अब पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज की जांच की मांग तेज हो गई है.
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर बीच सड़क पर गैंगवार की घटना सामने आई…
भिलाई। हिंदू विवाह संस्कार, सनातन धर्म के सोलह संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण संस्कार है। यह…
गरियाबंद . जिले के एक होटल में आरोपी ने महिला समेत परिवार के चार सदस्यों…
बिलासपुर । जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित शासकीय प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक ने सीधे…
रायपुर. राज्य शासन ने 1994 बैच के वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी अरुण कुमार…
रायपुर . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार सुबह योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा…