धमतरी। एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिला अस्पताल में एक ऐसे शिशु का जन्म हुआ जिसे देख डॉक्टर से लेकर पूरा अस्पताल स्टाफ दंग रह गया। यह नवजात हूबहू जलपरी जैसा दिख रहा था। जिला अस्पताल में एक 28 साल की महिला डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। सब कुछ सामान्य लग रहा था लेकिन जैसे ही शिशु का जन्म हुआ वहां मौजूद डॉक्टर और नर्सें खुद भी हैरान रह गए। दरअसल इस नवजात शिशु का शरीर सामान्य बच्चों जैसा नहीं था। उसके केवल एक ही पैर थे और निचला हिस्सा जुड़ा हुआ था ठीक वैसा ही जैसा लोग अक्सर कहानियों में जलपरी का रूप सुनते हैं।
अस्पताल स्टाफ से लेकर मरीजों के परिजन तक हर कोई इस अद्भुत शिशु को देखने पहुंच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर चेहरा हैरत से भरा हुआ था। हालांकि अफसोस की बात यह रही कि जन्म के कुछ देर बाद ही शिशु की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के मामलों की मुख्य वजह Congenital Disorder यानी जन्मजात विकार होते हैं और ऐसे केस बेहद ही दुर्लभ देखे जाते हैं। यानी धमतरी में जन्मा यह दुर्लभ शिशु भले ही इस दुनिया में कुछ देर ही रह पाया लेकिन अपने अनोखे रूप की वजह से हर किसी को हैरत में डाल गया।
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…