छत्तीसगढ़

CG : डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों को भोजन के साथ मिलेगी वाई-फाई की सुविधा

भिलाई इस साल नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी देवी दर्शन करने जाने वाले पदयात्रियों के लिए छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सेवा पंडाल खुर्सीपार में बन रहा है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से यह सेवा पंडाल लगने जा रहा है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने इस संबंध में समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी।

अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, यह सेवा पंडाल का दूसरा वर्ष है। इस साल मां दुर्गा भी विराजमान होंगी सेवा पंडाल में। यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सेवा पंडाल होगा। जिसमें सभी सुविधाएं होंगी। पंडाल में आने वाले पदयात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। 15 अक्टूबर से यह सेवा पंडाल शुरू होगा, जो नवरात्रि के अंतिम दिवस तक चलेगा। पिछले वर्ष भी इस सेवा पंडाल में 5 हजार से अधिक पदयात्रियों की सेवा की गई है। पदयात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं, जलपान की व्यवस्था होगी,प्राथमिक चिकित्सा मिलेगी,गर्म पानी मिलेगा,मोबाइल चार्जिंग की सुविधा होगी, विश्राम के लिए बिस्तर होगा, फ्री वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा होगी, पदयात्रियों के पैरों की मालिश भी कराई जाएगी।

अध्यक्ष व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बताया कि कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सेवा पंडाल में होंगे। लोकरंग अर्जुंदा वालों का कार्यक्रम 22 अक्टूबर को शाम 7 बजे से होगा। इसके अलावा 15 अक्टूबर रविवार को सुबह 11.36 बजे घटस्थापना होगी। 19 अक्टूबर पंचमी को विशेष पूजा और महाआरती भी होगी। 22 अक्टूबर को अष्टमी हवन व पूर्णाहुति होगी। 23 अक्टूबर को नवमी कन्या पूजन और बटुक पूजन होगा एवं विसर्जन होगा।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

12 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

14 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

15 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

15 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

15 hours ago