छत्तीसगढ़

CG : तबीयत बिगड़ने से विवाहिता की मौत

कोटा, शादी के दो साल बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीन पहले महिला के बुखार आया था। बाद में उसे पेट दर्द व पसली दर्द होने पर बूंदी हॉस्पिटल लाया गया। जहां से उसे कोटा एमबीएस हॉस्पिटल रेफर किया। कोटा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका शिवानी (22) बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र के बड़ोदिया गांव की रहने वाली थी। एमबीएस की मॉर्च्युरी में रखवाए शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। हिंडोली थाना सीआई पवन मीणा, हिंडोली तहसीलदार कमलेश मीणा भी मॉर्च्युरी पहुंचे हैं।

पति ने बताया- तबीयत बिगड़ी थी

पति विकास ने बताया कि वो आरसीसी का काम करता है। दो साल पहले उसकी शादी सरस्वती खेड़ा निवासी शिवानी से हुई थी। 10 नवंबर को पत्नी शिवानी के बुखार आया था। जिसे गांव में ही मेडिकल स्टोर पर दिखाया था। जांच करके मेडिकल स्टोर वाले ने डेंगू होना बताया। फिर उसे इंजेक्शन लगाया और टैबलेट दी। दवा लेने के बाद उसे आराम था। लेकिन रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई।

अगले दिन 11 नवंबर की सुबह साढ़े 10 बजे बूंदी लेकर आए। प्राइवेट डॉक्टर (बंगाली डॉक्टर) के पास ले गए। वहां शिवानी के ड्रिप चढ़ाई, आयरन की गोलियां दी। आराम होने पर छुट्टी दे दी। जिसके बाद शिवानी को वापस गांव लेकर आ गए। रात 8 बजे करीब शिवानी के पसलियों में दर्द हुआ। चाचा ने बूंदी हॉस्पिटल में भर्ती करवाने की सलाह दी।

बूंदी लेकर गए थे

विकास ने बताया कि जिसके बाद रात को 10 बजे उसे बूंदी के सरकारी हॉस्पिटल लेकर आए। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर कोटा रेफर किया। रात साढ़े 12 बजे करीब शिवानी को कोटा एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। ड्यूटी डॉक्टर ने एक्सरे सहित अन्य जांच करवाई। ड्रिप चढ़वाई। रात ढाई बजे करीब शिवानी की मौत हो गई।

kgnews

Recent Posts

CG : नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

CG : नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दुर्ग। आगामी नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने लोक निर्माण विभाग…

6 minutes ago
CG : बहन के साथ मिलकर भाई ने प्रेमिका का गर्भपात कराया, FIR दर्ज …

CG : बहन के साथ मिलकर भाई ने प्रेमिका का गर्भपात कराया, FIR दर्ज …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक आदिवासी युवती ने शादी…

25 minutes ago
CG : धान की बुवाई को लेकर किसान चिंतित, मानसून ने बुरी तरह फंसाया …

CG : धान की बुवाई को लेकर किसान चिंतित, मानसून ने बुरी तरह फंसाया …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते…

28 minutes ago
CG : कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ में जुटेंगे हजारों नागरिक …

CG : कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ में जुटेंगे हजारों नागरिक …

रायगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को स्टेडियम ग्राउंड बोईरदादर रायगढ़…

34 minutes ago
CG : रोजगार मेला 25 जून को, 684 पदों पर होगी भर्ती …

CG : रोजगार मेला 25 जून को, 684 पदों पर होगी भर्ती …

रायगढ़। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

48 minutes ago
CG : पण्डरीपानी में आज CM विष्णुदेव साय …

CG : पण्डरीपानी में आज CM विष्णुदेव साय …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। CM साय सुबह करीब…

50 minutes ago