रायगढ़ । जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर सरकार सड़क सुरक्षा और हेलमेट अभियान की बात करती है, तो दूसरी ओर बेलगाम रफ्तार और लापरवाही के चलते निर्दोषों की जान चली जा रही है। रविवार रात को तमनार थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 8:10 बजे, तमनार चौक के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने सड़क किनारे पैदल चल रहे एक युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक के शरीर के चीथड़े उड़ गए और शव की पहचान तक मुश्किल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, और किसी को उसका नंबर नोट करने तक का मौका नहीं मिला।
पूंजीपथरा थाना पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घरघोड़ा अस्पताल भेज दिया गया। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के गांवों में सूचना भेजी है, ताकि कोई परिजन या जानकार शव की शिनाख्त कर सके। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, शव की स्थिति इतनी खराब है कि पहचान कर पाना बेहद कठिन हो गया है।
घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन पर सड़क सुरक्षा में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि तमनार चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगे होते, तो वाहन की पहचान हो जाती और चालक पकड़ा जाता। लेकिन सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते हर बार की तरह दोषी भाग निकलता है।
पटवारी प्रशिक्षण हेतु आवश्यक व्यवस्था, सड़क निर्माण व कम्प्यूटर खरीद सहित दिए अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश…
एमसीबी / किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने, दलहन एवं तिलहन उत्पादन को बढ़ावा…
बढ़ती है पारदर्शिता और बचत की संभावना रीयल टाइम खपत की जानकारी से उपभोक्ता खुद…
कलेक्टर बीएस उइके ने अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा गरियाबंद, कलेक्टर बीएस उइके की…
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने आज पेंड्रा स्थित स्वामी आत्मानंद…
जिले की औसत वर्षा 294.7 मि.मी. गरियाबंद, चालू मानसून सत्र में एक जून से 16 जुलाई…