CG : तेलीबांधा क्षेत्र में सड़क हादसा में एक की मौत, दो घायल…

रायपुर । राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में देर रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यह हादसा रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन युवक इलेक्ट्रिक स्कूटर (CG 04 NW 3417) में सवार होकर शहर के भीतर घूमने निकले थे। तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण स्कूटर अचानक सड़क किनारे खड़े टाटा एस वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान महेश यादव, स्थायी निवासी कटोरा तालाब, के रूप में हुई है। महेश पेशे से एक पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन थे और जैकलिन पैथोलॉजी लैब में कार्यरत थे। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल मेकहारा अस्पताल रवाना किया गया।

वहीं मृतक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए मेकहारा के चीरघर भेजा गया है। घायलों की पहचान यश शर्मा और रूपेश साहू के रूप में हुई है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज मेकहारा में जारी है। हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कूटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जबकि टाटा एस के पीछे का हिस्सा भी बुरी तरह दब गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय सड़क पर अधिक भीड़भाड़ नहीं थी, जिससे संभवतः स्कूटर चालक ने रफ्तार पर नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि स्कूटर तेज गति में था और असंतुलन की वजह से यह हादसा हुआ। तेलीबांधा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। महेश यादव के सहयोगी और परिचितों ने बताया कि वह एक शांत और जिम्मेदार व्यक्ति थे। रात के समय किसी निजी काम से निकले थे, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डीएमएफ अंतर्गत जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

राजनांदगांव : डीएमएफ अंतर्गत जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

राजनांदगांव । जिला खनिज न्यास मद (डीएमएफ) अंतर्गत जिले के शासकीय चिकित्सालयों में संविदा स्त्री…

17 minutes ago
डिफॉल्टरों को दोबारा लीज देने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

डिफॉल्टरों को दोबारा लीज देने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

ग्वालियर  मध्य प्रदेश में खनिज विभाग के अफसरों और खनन माफिया की सांठगांठ से चल…

33 minutes ago
नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि किसानों…

43 minutes ago
हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर मुकेश बनिया की 42 लाख रुपये की संपत्ति अटैच, पुलिस का बड़ा एक्शन

हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर मुकेश बनिया की 42 लाख रुपये की संपत्ति अटैच, पुलिस का बड़ा एक्शन

रायपुर. नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता…

44 minutes ago
MP में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया तेज, आरक्षित वर्ग को दोहरा लाभ देने की तैयारी; सामान्य वर्ग ने जताई आपत्ति

MP में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया तेज, आरक्षित वर्ग को दोहरा लाभ देने की तैयारी; सामान्य वर्ग ने जताई आपत्ति

भोपाल  प्रदेश में पदोन्नति की तैयारी है। इसके लिए पदोन्नति के पदों का निर्धारण किया…

54 minutes ago