कांकेर। जिले के लारगांव स्थित दुर्गा पंडाल में देर रात एक भालू अचानक घुस आया. घटना उस समय की है जब पंडाल में लगभग 10 ग्रामीण सो रहे थे. भालू तेल पीने की लालच में पंडाल में घुस गया, लेकिन गनीमत रही कि उसने किसी पर हमला नहीं किया. ग्रामीणों ने स्थिति को संभालते हुए शांति बनाए रखी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. कांकेर जिले में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. भालू के अलावा तेंदुए भी रिहायसी इलाकों में घुसकर हिंसक हो रहे हैं. इन जंगली जानवरों की गतिविधियों से वन विभाग के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. बीते कुछ दिनों में तेंदुए ने बच्चों सहित अन्य लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है.
वहीं कुछ दिन पहले जिला मुख्यालय से लगे डुमाली गांव में एक साथ पांच तेंदुए देखे गए थे, जिससे वन विभाग अलर्ट मोड पर है. आस-पास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
भोपाल इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…
रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…
भोपाल एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…