CG : थाना परिसर से ट्रक चोरी, ड्राइवर गिरफ्तार …

रायपुर। ट्रक चोर 6 घंटे के भीतर पकड़ा गया है, ट्रक क्रमांक सीजी/07/ए जेड/5831 के नो-एंट्री में प्रवेश करने पर यातायात भनपुरी पुलिस द्वारा उसके विरूद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई थी ट्रक चालक द्वारा चालान नही पटाने पर ट्रक को यातायात थाना भनपुरी में खड़ा किया गया था। दिनांक 02.04.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि, कोई अज्ञात व्यक्ति यातायात थाना भनपुरी में खड़े किये हुए ट्रक क्रमांक सीजी/07/ए जेड/5831 को चोरी कर फरार हो गया है। जिसपर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 194/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

चोरी की घटना को पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी खमतराई को अज्ञात आरोपी की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल तथा उसके आस-पास के सी.सी.टी.व्ही. फुटेज का अवलोकन कर आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे,

इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा सी.सी.टी.व्ही. कैमरोे के फुटेजों का अवलोकन करते हुए अज्ञात आरोपी को ट्रक के साथ राजनांदगांव के रास्ते में जाता देखा गया था जिस पर टीम के सदस्यो द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटे के भीतर प्रकरण में संलिप्त आरोपी डब्लू कुमार यादव को डोंगरगांव राजनांदगांव से पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा स्वयं को ट्रक का चालक होना एवं चालान की राशि भरने से बचने के लिये ट्रक चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। जिस पर आरोपी डब्लू कुमार यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का 01 नग ट्रक सीजी/07/ए जेड/5831 जुमला कीमती लगभग 15,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। गिरफ्तार आरोपी डबलू कुमार यादव पिता कामदेव यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम हरना थाना जजा जिला जमुर बिहार।*

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

6 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

6 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

6 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

7 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

7 hours ago