छत्तीसगढ़

CG : दवाईयों की गुणवत्ता जांच के लिए मेडिकल स्टोर से प्रयोगशाला भेजा गया सैंपल

कोण्डागांव । खाद्य-औषधि प्रशासन के द्वारा दवाईयों की गुणवत्ता जांच एवं क्रय-विक्रय दस्तावेजों के नियमानुसार संधारण हेतु मेडिकल स्टोर में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन डॉ0 आरके सिंह के मार्गदर्शन में औषधि विभाग ने केशकाल में संचालित मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान शेड्यूल एच 1 एवं नार्काेटिक दवाईयों के खरीदी-बिक्री दस्तावेजों का जांच किया गया। सभी मेडिकल स्टोर के संचालकों को दस्तावेजों का नियमानुसार संधारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

जांच के दौरान महाराज मेडिकल स्टोर से दवाईयों की गुणवत्ता जांच के लिये संदेह के आधार पर जियोडॉल पी डीएस नामक दवाई को राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया। जियोडॉल पी डीएस एक कॉम्बिनेशन दवा है, जो मुख्य रूप से एक दर्द निवारक और बुखार में काम आती है साथ ही दो दवाईयों जोकोन 50 डीटी एवं इंट्रानेक 200 को ओवरप्राईज के तहत राज्य के प्राईज मॉनिटरिंग रिसोर्स यूनिट में अग्रिम कार्यवाही के लिये भेजा गया है। औषधि निरीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में संचालित सभी मेडिकल स्टोर्स का नियमित निरीक्षण के दौरान समय-समय पर दवाईयों के गुणवत्ता जांच हेतु औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा जाता है। औषधि विभाग द्वारा सभी मेडिकल संचालकों को दवाईयों से संबंधित समस्त दस्तावेजों को नियमानुसार संधारित करने एवं मानक दवाईयों की ही बिक्री करने के निर्देश दिये गये है।

वहीं अन्य जांच में बहीगांव के संतोष मेडिकोज का औषधि लायसेंस निलंबित किया गया है। निरीक्षण के दौरान शेड्यूल एच 1 एवं अन्य दवाईयों के खरीदी-बिक्री दस्तावेजों का जाँच किया गया। जांच में औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामाग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत् अनियमितताएँ पायी गई थी। जिसके लिये फर्म के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया था। जवाब संतोषप्रद न होने पर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी ने इस कृत्य को गंभीर लापरवाही मानते हुए फर्म संतोष मेडिकोज का ड्रग लायसेंस 07 दिवस के लिए निलंबित किया है। औषधि विभाग द्वारा सभी मेडिकल संचालकों को दवाईयों के क्रय-विक्रय दस्तावेजों एवं शेड्यूल एच 1 रजिस्टर का नियमानुसार संधारण एवं नार्काेटिक दवाई, एमटीपी किट जैसे दवाईयों को पंजीकृत डॉक्टर के प्रिस्कीप्सन के बिना विक्रय न किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे…

CG : भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे…

संपत्तिकर निर्धारण के लिए माप शुरू भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि…

5 minutes ago
CG : पुरस्कारों हेतु आवेदन 5 अगस्त तक …

CG : पुरस्कारों हेतु आवेदन 5 अगस्त तक …

कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय…

12 minutes ago
CG : पीएम इंटर्नशिप योजना : बीएसपी में 40 युवाओं को मिला ओरिएंटेशन व औद्योगिक प्रशिक्षण…

CG : पीएम इंटर्नशिप योजना : बीएसपी में 40 युवाओं को मिला ओरिएंटेशन व औद्योगिक प्रशिक्षण…

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास (एचआर-एल एंड डी)…

12 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी हरित समृद्धि की नई पहचान …

CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी हरित समृद्धि की नई पहचान …

कोरबा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में…

15 minutes ago
CG : दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर व सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी का तबादला…

CG : दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर व सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी का तबादला…

दुर्ग । गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस…

19 minutes ago
CG : सामुदायिक मध्यस्थता मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिभागियों की प्रशिक्षण कार्यक्रम …

CG : सामुदायिक मध्यस्थता मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिभागियों की प्रशिक्षण कार्यक्रम …

कोरबा । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के…

21 minutes ago