छत्तीसगढ़

CG : दिव्यांग बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचकर बढ़ाया हौसला

बच्चों के बीच बिताए आत्मीय पल, चॉकलेट और पेन वितरित कर किया उत्साहवर्धन, बालिका आश्रम का भी किया निरीक्षण

रायपुर ,

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचकर बढ़ाया हौसला

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायी संदेश दिया। विद्यालय पहुंचने पर दिव्यांग विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उनका अभिनंदन किया। बच्चों की स्नेहपूर्ण प्रस्तुति और उत्साह को देखकर मंत्री भावुक एवं अभिभूत नजर आईं।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचकर बढ़ाया हौसला

विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मंत्री राजवाड़े ने शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से आत्मीयता के साथ बातचीत की। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट एवं पेन वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बच्चों ने मंत्री से पूछा कि उनके बीच आकर उन्हें कैसा महसूस हो रहा है, जिस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता और आत्मिक संतोष का अनुभव हो रहा है।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचकर बढ़ाया हौसला

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती और दिव्यांग बच्चे अपनी लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर समाज में नई पहचान स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके सपनों, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक अपने लक्ष्य और आकांक्षाएं साझा कीं। मंत्री ने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचकर बढ़ाया हौसला

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा, पोषण और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि समावेशी शिक्षा और संवेदनशील समाज का निर्माण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस अवसर पर  मंत्री राजवाड़े ने बखरूपारा में संचालित बालिका आश्रम का भी निरीक्षण किया तथा वहां रह रही बालिकाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, पार्षदगण, वरिष्ठ नागरिक गौतम एस. गोलछा, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मंडावी, सीएमएचओ डॉ. टी.आर. कुंवर, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी लुपेंद्र महिनाग सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्रीमोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण

प्रधानमंत्रीमोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण

भोपाल प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 135वें संस्करण का रविवार को…

31 minutes ago
लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर…

46 minutes ago
जबलपुर में मृत महिला को जिंदा दिखाकर 76 लाख की जमीन की ठगी, दो आरोपियों पर ₹4-4 हजार का इनाम

जबलपुर में मृत महिला को जिंदा दिखाकर 76 लाख की जमीन की ठगी, दो आरोपियों पर ₹4-4 हजार का इनाम

जबलपुर. मृत महिला को कागजों में जीवित दर्शाकर उसकी जमीन का फर्जी सौदा करने और…

51 minutes ago
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कुकरू पर्यटन का बनेगा प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ यादव

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कुकरू पर्यटन का बनेगा प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू को प्रदेश के…

56 minutes ago
रायपुर में संपत्तिकर छूट का बड़ा असर, 27 दिनों में जमा हुए 22 करोड़ रुपये टैक्स

रायपुर में संपत्तिकर छूट का बड़ा असर, 27 दिनों में जमा हुए 22 करोड़ रुपये टैक्स

रायपुर. जून माह में संपत्तिकर का भुगतान करने वालों को नगर निगम 6.25 फीसदी छूट…

1 hour ago
19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

ग्वालियर. 15 दिन पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने नोएडा से ढूंढ निकाला। जब…

2 hours ago