CG : दीनदयाल ध्रुव को भृत्य पद पर मिली अनुकम्पा नियुक्ति

महासमुंद , छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र में निहित प्रावधन के अनुसार दीनदयाल ध्रुव, पिता स्वर्गीय परमानंद ध्रुव, निवासी ग्राम मुड़मार, तहसील एवं जिला महासमुंद को भृत्य पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने दीनदयाल ध्रुव को नियुक्ति प्रदान करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति शासन की प्राथमिकता में है। ऐसे प्रकरणों को समय सीमा में समाधान करें। अनुकम्पा नियुक्ति केवल एक कर्मचारी तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे प्रकरणों पर संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जा रहा है।


जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने बताया कि दीनदयाल ध्रुव को विकासखंड महासमुंद अंतर्गत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बोरियाझर में भृत्य पद पर पदस्थ किया गया है। दीनदयाल ध्रुव को आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर अपने पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही नियुक्ति शासन द्वारा निर्धारित अन्य नियमों एवं शर्तों के अधीन होगी।

kgnews

Recent Posts

CG : माया वर्मा को पीएचडी …

CG : माया वर्मा को पीएचडी …

रायपुर । तांभवी कॉलेज धूसेरा की असिस्टेंट प्रोफेसर माया वर्मा को शिक्षा पर उच्चतर माध्यमिक…

3 minutes ago
CG : सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे कोण्डापल्ली, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं …

CG : सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे कोण्डापल्ली, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं …

बीजापुर । प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को बीजापुर जिले…

11 minutes ago
राजनांदगांव : 4 जून को जिले के 22 केंद्रों में होगी डी.एड. प्रवेश परीक्षा…

राजनांदगांव : 4 जून को जिले के 22 केंद्रों में होगी डी.एड. प्रवेश परीक्षा…

6712 परीक्षार्थी होंगे शामिल, सुबह 9.30 बजे बंद हो जाएंगे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार…

13 minutes ago
राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर ग्राम कोटराभांठा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर ग्राम कोटराभांठा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ राजनांदगांव । अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर…

18 minutes ago
राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 को सोमनी में…

राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 को सोमनी में…

विभिन्न नियोजक व कंपनियों द्वारा लगभग 954 पदों पर की जाएगी भर्ती राजनांदगांव । जिला…

23 minutes ago
CG : सहकारी समितियों का दौरा करेंगे ताम्रध्वज साहू …

CG : सहकारी समितियों का दौरा करेंगे ताम्रध्वज साहू …

दुर्ग। राज्य में खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले किसानों को हो रही खाद की…

23 minutes ago