छत्तीसगढ़

CG : दुर्ग में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर लूट की वारदात …

दुर्ग-भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में घर में घुसकर बदमाश ने बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुसा और चाकू की नोक पर बुजुर्ग दंपती को धमकाया। इसके बाद वह महिला के गले से सोने का नेकलेस लूटकर मौके से फरार हो गया। वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें नकाबपोश आरोपी साफ तौर पर नजर आ रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर 24 घंटे के भीतर आरोपी विभान्शु महोबिया (21) को गिरफ्तार कर लिया, जो कि मध्य प्रदेश के मंडला जिले के रहना वाला है।

जांच में सामने आया कि आरोपी वर्तमान में भिलाई नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल सेक्टर स्थित किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, धारदार हथियार और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, प्रगति नगर स्थित शुभकामना हाइट्स के फ्लैट नंबर-109 में रहने वाले वी. कुमार (59) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को वे ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी दौरान उनके घर में काम करने वाली गिरजा यादव ने फोन कर सूचना दी कि उनके सास-ससुर के घर में अज्ञात युवक घुस आया है।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। घर में घुसने के बाद उसने बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर धमकाया और सोने-चांदी के जेवर, नकदी की मांग की। इस दौरान वह सोने का एक नेकलेस लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद नेवई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार, गवाहों से पूछताछ की और तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

kgnews

Recent Posts

जब्त मवेशियों की कस्टडी पर बड़ा फैसला आएगा, हाईकोर्ट तय करेगी कोर्ट के अधिकार

जब्त मवेशियों की कस्टडी पर बड़ा फैसला आएगा, हाईकोर्ट तय करेगी कोर्ट के अधिकार

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने गोवंश की जब्ती और उनकी अंतरिम कस्टडी को लेकर एक कानूनी सवाल…

29 minutes ago
राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित

राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित

राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित 5वीं…

44 minutes ago
दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास

दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास

दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास 10 वर्ष…

44 minutes ago
छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

जगदलपुर. खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण…

2 hours ago
CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…

2 hours ago