छत्तीसगढ़

CG : दूरस्थ ग्राम रामगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण शिविर आयोजित

80 वर्षीय दागुलाई बाई मानिकपुरी व दिव्यांग तारा कुमारी बने युवा मतदाताओं के लिए प्रेरणा

80 प्रतिशत मतदाताओं का हुआ दस्तावेज सत्यापन

कोरिया , भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में सोनहत विकासखण्ड के दूरस्थ एवं नेटवर्क विहीन क्षेत्र ग्राम रामगढ़ में 15 जनवरी 2026 को विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर कैटेगरी ‘सी’ के उन मतदाताओं के लिए आयोजित किया गया, जिनका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से लिंक नहीं पाया गया था। भौगोलिक कठिनाइयों एवं दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में निवासरत मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सोनहत द्वारा स्वयं ग्राम में पहुंचकर शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में कुल 48 मतदाता अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हुए और सत्यापन कराया। इस दौरान 82 वर्षीय वृद्ध दागुलाई बाई मानिकपुरी, निवासी रामगढ़, स्वयं उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन कराया, जो मतदाता जागरूकता का सराहनीय उदाहरण है।

इसके अतिरिक्त 60 प्रतिशत दिव्यांग महिला मतदाता तारा कुमारी की चलने में असमर्थता को देखते हुए तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय कुमार राठौर स्वयं मतदाता के निवास स्थान पर पहुंचे और उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया।

शिविर के माध्यम से लगभग 80 प्रतिशत मतदाताओं का सफलतापूर्वक दस्तावेज सत्यापन किया गया। शेष 20 प्रतिशत अनुपस्थित मतदाताओं से संपर्क कर सत्यापन कराने की प्रक्रिया संबंधित बीएलओ के माध्यम से जारी है।

इस शिविर में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

kgnews

Recent Posts

CG : मानसून में बढ़ा गलघोंटू बीमारी का खतरा, पशुपालकों से समय पर टीकाकरण कराने की अपील…

CG : मानसून में बढ़ा गलघोंटू बीमारी का खतरा, पशुपालकों से समय पर टीकाकरण कराने की अपील…

पशुधन की सुरक्षा के लिए राज्यभर में सतर्कता एवं निगरानी बढ़ाने के निर्देश रायपुर ।…

9 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के दौरान जिले मेें प्राप्त 507 आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण…

CG : सुशासन तिहार के दौरान जिले मेें प्राप्त 507 आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण…

ग्रामीण आजीविका को नई दिशा देने का बना प्रभावी अभियान रायपुर । सुशासन तिहार केवल…

13 minutes ago
CG : रायपुर में ट्रैफिक जवानों के लिए एसी हेलमेट का ट्रायल शुरू…

CG : रायपुर में ट्रैफिक जवानों के लिए एसी हेलमेट का ट्रायल शुरू…

रायपुर । भीषण गर्मी में घंटों सड़क पर ड्यूटी देने वाले ट्रैफिक जवानों को राहत…

15 minutes ago
CG : बस स्टैंड स्थित जनरल स्टोर में चोरी, शटर तोड़कर 4 हजार रुपए लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश…

CG : बस स्टैंड स्थित जनरल स्टोर में चोरी, शटर तोड़कर 4 हजार रुपए लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश…

कोरबा । कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत छुरी कला के बस स्टैंड स्थित भूमि…

21 minutes ago
CG : मरीन ड्राइव चौक पर हिट एंड रन: अज्ञात कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक घायल…

CG : मरीन ड्राइव चौक पर हिट एंड रन: अज्ञात कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक घायल…

रायपुर । राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव चौक के पास शंकर नगर रोड पर शुक्रवार…

28 minutes ago
CG : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा केन्द्रीय जेल दुर्ग का किया गया निरीक्षण…

CG : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा केन्द्रीय जेल दुर्ग का किया गया निरीक्षण…

दियों के अधिकारों, मूलभूत सुविधाओं एवं सुधारात्मक व्यवस्थाओं की हुई व्यापक समीक्षा दुर्ग । मुख्यालय…

30 minutes ago