छत्तीसगढ़

CG : दूसरे दिन सिरपुर महोत्सव में बिखरी भक्ति, कला और लोक परंपरा की छटा

महासमुंद , सिरपुर महोत्सव 2026 के दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत सायं 4 बजे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ द्वारा प्रस्तुत क्लासिकल वोकल, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट, तबला वादन एवं सुगम संगीत की सुमधुर प्रस्तुतियों से हुई, जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की उत्कृष्ट साधना और मधुर स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया। इसके पश्चात सूफी स्पिरिचुअल म्यूजिक तथा कबीर संगीत संध्या की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भक्ति और आध्यात्मिकता से जोड़ते हुए महोत्सव परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।


साथ ही संरक्षण एवं विकास बौद्ध कला एवं सांस्कृतिक समाज, मध्य भारत, नागपुर द्वारा प्रस्तुत थेरीगाथा नाट्य मंचन ने बौद्ध संस्कृति, करुणा, त्याग एवं नारी चेतना के संदेश को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस प्रस्तुति ने सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को भी सशक्त रूप से उजागर किया। इसके बाद प्रस्तुत भरतनाट्यम नृत्य की आकर्षक और भावपूर्ण प्रस्तुति ने शास्त्रीय नृत्य की गरिमा, लय और सौंदर्य को मंच पर जीवंत कर दिया। नृत्य कलाकारों की भाव-भंगिमाओं और मुद्राओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


इस अवसर पर संध्या कार्यक्रम में भिलाई की प्रसिद्ध लोक कलाकार पुष्पा साहू द्वारा प्रस्तुत नवा किस्मत लोक कला मंच की शानदार प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की रंगीन छटा बिखेर दी। उनकी ऊर्जावान और भावपूर्ण प्रस्तुति में पारंपरिक लोकगीत, नृत्य एवं नाट्य शैली का सुंदर समन्वय को दर्शकों ने खूब सराहा। पुष्पा साहू एवं उनकी टीम के मधुर गायन ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। इस दौरान पूरा महोत्सव परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा तथा दर्शक झूमते नजर आए। द्वितीय दिवस की सभी प्रस्तुतियों ने सिरपुर महोत्सव को शास्त्रीय कला, लोकपरंपरा, आध्यात्मिक संगीत एवं आधुनिक संस्कृति के अद्भुत संगम के रूप में स्थापित किया। 

kgnews

Recent Posts

CG : जिले में 8 जुलाई को 61.8 मिमी औसत वर्षा …

CG : जिले में 8 जुलाई को 61.8 मिमी औसत वर्षा …

जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से 08 जुलाई 2026 तक 2035.0 मिमी औसत…

48 minutes ago
CG : कोतवाली थाने से फरार हुई चोरी की आरोपी महिला, तीन आरक्षक निलंबित …

CG : कोतवाली थाने से फरार हुई चोरी की आरोपी महिला, तीन आरक्षक निलंबित …

बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चोरी…

1 hour ago
CG : भिलाई निगम इतिहास में पहली बार महिला आयुक्त, 27वीं कमिश्नर बनीं सुरुचि सिंह …

CG : भिलाई निगम इतिहास में पहली बार महिला आयुक्त, 27वीं कमिश्नर बनीं सुरुचि सिंह …

भिलाईनगर । भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय का तबादला कर उन्हें अपर…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए नया नियम, एक हेक्टेयर भूमि पर लगाने होंगे 2,500 पौधे

छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए नया नियम, एक हेक्टेयर भूमि पर लगाने होंगे 2,500 पौधे

रायपुर. प्रदेश में उद्योगों को अपने प्रत्येक हेक्टेयर क्षेत्र में न्यूनतम 2,500 पौधे लगाने होंगे।…

1 hour ago
‘जिसे कभी देखा नहीं, उसने मुझे पिता बना लिया’, राजनांदगांव में एक वोट से जीते पार्षद पर नया विवाद

‘जिसे कभी देखा नहीं, उसने मुझे पिता बना लिया’, राजनांदगांव में एक वोट से जीते पार्षद पर नया विवाद

खैरागढ़. राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत घुमका के वार्ड क्रमांक-14 से महज एक वोट से…

2 hours ago
डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा - मुख्यमंत्री विष्णु देव…

2 hours ago