शासकीय कार्यालयों में भी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ का किया गया वाचन
अम्बिकापुर, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस“ के अवसर पर शुक्रवार को जिला कलेक्टरेट परिसर में कलेक्टर विलास भोसकर द्वारा अधिकारी- कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही जिले में सभी शासकीय कार्यालयों में भी एकता की शपथ का वाचन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ ली गई। शपथ ली गई कि हम देश की एकता का यह संदेश देशवासियों के बीच फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करेंगे। देश की एकता की भावना से शपथ ली गयी, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प किया गया।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में कुछ इलाकों में बादल बरस रहे हैं, तो कहीं भीषण गर्मी का…
उमरिया मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्वों में इस पर्यटन सत्र में वन्यजीव प्रेमियों का उत्साह…
बीजापुर । नए शिक्षा सत्र में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
बिलासपुर. रायगढ़ जिले के हाथी प्रभावित धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में नियम और मानकों का उल्लंघन…
भिलाई । सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे…