महासमुंद। धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जाड़ामुड़ा पंजीयन क्रमांक-879 के समिति प्रभारी उमेश भोई को निलंबित किया गया है। साथ ही कम्प्यूटर ऑपरेटर मनोज प्रधान एवं मनीष प्रधान को समिति के कार्यां से कार्य मुक्त कर दिया गया है।
सहकारी समिति जाड़ामुड़ा के प्राधिकृति अधिकारी एस.के. डे द्वारा जारी आदेश के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी में उमेश भोई व दोनों कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन करने में चुक करते हुए धान खरीदी कार्यों में लापरवाही एवं अनियमितता किया गया। समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए यह कार्यवाही की गई है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…