रायपुर: सिलतरा के पास मंगलवार सुबह दो मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद एक मोटरसाइकिल में देखते-देखते आग लग गई, एक मोटरसाइकिल चालक को मामूली चोट आई है। राहगीरों का कहना है कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सिलतरा के पास रायपुर की ओर से बिलासपुर जा रही मोटरसाइकिल और बिलासपुर से रायपुर की ओर आ रही मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बीच सडक़ पर एक बाइक से गिरे पेट्रोल की वजह से उसमें आग लग गई, वहीं एक बाइक चालक आशीष दिवाकर को चोट आई है। दूसरा बाइक चालक घटना स्थल से चला गया। जिसकी बाइक में आग लगी, वहीं पास में एक पेट्रोल पंप भी है। युवक दौड़ता हुआ पेट्रोल पंप के पास जाकर फायरब्रिगेड को फोन कर दमकल गाड़ी लाने का आग्रह किया, पर उसकी कोई मदद नहीं की और बाइक जलकर खाक हो गई।
बिलासपुर. कोटा क्षेत्र पथर्रा गांव में 27 वर्षीय बाउंसर निखिल गोस्वामी की आंखों में मिर्च…
धार धार भोजशाला को मंदिर घोषित किए जाने के बाद वहां धार्मिक पर्यटन बढ़ गया…
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शहरीकरण के बीच बाघों के जिंदा रहने और…
मध्यप्रदेश में और मजबूत होंगी सड़क संरचनाएं प्रधानमंत्री मोदी का मंत्री डॉ. शाह ने जताया…
भोपाल एलपीजी सिलेंडर के दाम आपके शहर में चाहे जिस रेट पर मिल रहा हो,…
भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी के जहरीले कचरे के खात्मे के बाद अब…