रायपुर: सिलतरा के पास मंगलवार सुबह दो मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद एक मोटरसाइकिल में देखते-देखते आग लग गई, एक मोटरसाइकिल चालक को मामूली चोट आई है। राहगीरों का कहना है कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सिलतरा के पास रायपुर की ओर से बिलासपुर जा रही मोटरसाइकिल और बिलासपुर से रायपुर की ओर आ रही मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
हादसे के बाद बीच सडक़ पर एक बाइक से गिरे पेट्रोल की वजह से उसमें आग लग गई, वहीं एक बाइक चालक आशीष दिवाकर को चोट आई है। दूसरा बाइक चालक घटना स्थल से चला गया। जिसकी बाइक में आग लगी, वहीं पास में एक पेट्रोल पंप भी है। युवक दौड़ता हुआ पेट्रोल पंप के पास जाकर फायरब्रिगेड को फोन कर दमकल गाड़ी लाने का आग्रह किया, पर उसकी कोई मदद नहीं की और बाइक जलकर खाक हो गई।
हाथियों के संरक्षण को मिलेगी नई मजबूती -वन मंत्री केदार कश्यप वन मंत्री ने किया…
हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप विश्व पर्यावरण दिवस…
नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और ‘पॉपकॉर्न मेंटल स्टेटस’ से बाहर निकलने की आवश्यकता :…
प्रदेश में सड़क एवं परिवहन नेटवर्क निर्माण के साथ हरित विकास को दिया जा रहा…
एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में…
बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर…