छत्तीसगढ़

CG : दो सगी बहनों का अता-पता नहीं, पुलिस ने शुरू की तलाश

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया हैए जहां दो सगी बहनें बीते 14 दिनों से लापता हैं। एक बहन नाबालिग है और दोनों के पुणे ले जाए जाने की आशंका जताई जा रही है। गुमशुदा बेटियों की तलाश के लिए परिजनों ने जब थाने का चक्कर लगाया तो उन्हें न तो मदद मिलीए बल्कि उल्टे फटकार का सामना करना पड़ा। मामला जब वार्ड पार्षद के संज्ञान में आयाए तब जाकर पुलिस हरकत में आई और एक टीम को परिजनों के साथ महाराष्ट्र भेजने की तैयारी शुरू की है। इस मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह पूरा मामला बेमेतरा जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 2 विद्यनगर का है, जहां रहने वाले धनसाय वर्मा की दो बेटियां 19 वर्षीय रेश्मा और नाबालिग सोनिया 9 मई को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकलीं और फिर लौटकर नहीं आईं। परिजनों ने दो दिनों तक अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

परिजनों की रिपोर्ट और पड़ताल के आधार पर पता चला कि दोनों बहनों को आखिरी बार बेमेतरा चौपाटी के पास कवर्धा की ओर जाने वाली बस में बैठते देखा गया था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी यह पुष्टि हुई कि दोनों पुणे की ओर रवाना हुई थीं। परिजनों ने यह आशंका जताई कि मोहल्ले में रहने वाली एक महिला, जो कि पुणे में निवास करती है, उन्हीं के साथ उनकी बेटियां गई होंगी। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां उस महिला के संपर्क में थीं और अब पुणे में किसी ठेकेदार के साथ हैं।

परिजनों का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने बार-बार थाने में गुहार लगाई, तो पुलिस ने सहयोग करने के बजाय उन्हें डांट-फटकार लगाई और यहां तक कह दिया कि अगर पुणे जाना है तो खर्च खुद उठाना पड़ेगा। इससे आहत परिजन वार्ड पार्षद रीता पांडे के पास पहुंचे। पार्षद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं सिटी कोतवाली जाकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और तत्काल कार्रवाई की मांग की। पार्षद रीता पांडे के हस्तक्षेप के बाद अब पुलिस ने एक टीम गठित कर परिजनों के साथ महाराष्ट्र भेजने की तैयारी शुरू की है।

kgnews

Recent Posts

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…

1 hour ago
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…

1 hour ago
CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

2 hours ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

2 hours ago
महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

3 hours ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

3 hours ago