CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …
धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज संयुक्त जांच अभियान के दौरान कोलियारी-धमतरी मार्ग पर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर 08 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान संबंधित वाहनों के दस्तावेजों एवं खनिज परिवहन से संबंधित वैध अनुमति की जांच की गई। संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई। जब्त वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है तथा प्रकरणों की जांच खनिज विभाग द्वारा की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आमजन एवं वाहन संचालकों से अपील की है कि वे केवल वैध अनुमति एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप ही खनिजों का परिवहन करें तथा अवैध गतिविधियों से दूर रहें।
रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा…
धार अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई हाईवे पर सफर कर रहे हैं और धामनौद इलाके…
रायपुर : वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा,…
भोपाल मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून अब विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में…
रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का 'सख्त': राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी…
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन 1 करोड़ 6 लाख से अधिक बच्चों को…