छत्तीसगढ़

CG : धान उपार्जन केंद्रों में निरंतर निगरानी करें नोडल अधिकारी

समय सीमा की बैठक में विभागवार लंबित आवेदनों पर जल्द कार्यवाही के निर्देश

कोरिया, जिले के संयुक्त सभागार में आज साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी और अपर कलेक्टर कोरिया वैद्य ने आज समय सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित आवेदनों पर चर्चा करते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष ने कहा कि धान खरीदी में अब विशेष रूप से निगरानी करने की आवश्यकता है। धान उपार्जन केंद्रों में नियुक्त प्रत्येक नोडल नियमित रूप से निगरानी करने हेतु प्रतिदिन केंद्र का दौरा करें। किसी भी अवांछित स्थिति पर अविलंब जिला प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि धान खरीदी संवेदन शील विषय है इसलिए सभी विशेष ध्यान रखें।

विभागवार लंबित आवेदनों पर चर्चा करते हुए माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों में गम्भीरता से समय पर जवाब दावा प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। आज समय सीमा की बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को मातृत्व वंदन योजना की निरंतर निगरानी हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा बैठक करने के निर्देश दिए गए। निर्वाचक नामावली में नाम सुधार की प्रक्रिया के साथ ही शासन की बंद हो गई योजनाओं की शेष राशि राज्य को लौटाने पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिले के सभी विद्यालयों में बच्चों के आधार अपडेशन शिविर आयोजित किए जाने, प्रधानमंत्री सूर्य घर को अधिक से अधिक घरों तक ले जाने में आवेदनों पर जल्द इंस्टालेशन करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में अपर कलेक्टर डी डी मंडावी, संयुक्त कलेक्टर अमित गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर राकेश कुमार साहू सहित अन्य विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगाई गई रोक …

CG : अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगाई गई रोक …

एमसीबी। आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट…

3 minutes ago
CG : कालीबाड़ी ट्रैफिक मुख्यालय से एक्टिवा चोरी …

CG : कालीबाड़ी ट्रैफिक मुख्यालय से एक्टिवा चोरी …

रायपुर। राजधानी में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया…

6 minutes ago
CG : महिला को ब्लैकमेल कर रहे भूपेश को बदनाम करने वाले दो यूट्यूबर, FIR दर्ज …

CG : महिला को ब्लैकमेल कर रहे भूपेश को बदनाम करने वाले दो यूट्यूबर, FIR दर्ज …

दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे दो यूट्यूबर्स…

13 minutes ago
कान्हा में CDV का खतरा, ग्वालियर जू अलर्ट पर; बाघिन मीरा के तीनों शावक फिलहाल आइसोलेशन में रहेंगे

कान्हा में CDV का खतरा, ग्वालियर जू अलर्ट पर; बाघिन मीरा के तीनों शावक फिलहाल आइसोलेशन में रहेंगे

ग्वालियर  कान्हा टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) से सात बाघों की मृत्यु होने…

13 minutes ago
MP School Education: विकासखंड अकादमिक समन्वयक और जन शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी जानकारी

MP School Education: विकासखंड अकादमिक समन्वयक और जन शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी जानकारी

भोपाल  समग्र शिक्षा अभियान मिशन के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विकासखंड अकादमिक समन्वयक…

24 minutes ago
CG : हर घर मुनगा, घर-घर सुपोषण …

CG : हर घर मुनगा, घर-घर सुपोषण …

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बस्तर संभाग के…

27 minutes ago