धमतरी। जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों के कारण किसान मानसिक और आर्थिक रूप से टूट रहे हैं। अपनी समस्याओं को लेकर किसान कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को अपनी पीड़ा बताई। स्थिति इतनी गंभीर है कि एक किसान को घर की शादी तक रोकनी पड़ी, वहीं दूसरे किसान का आधा धान खराब बताकर लौटा दिया गया।
ग्राम सिवनीखुर्द के किसान जागेश्वर कुम्हार अपनी व्यथा सुनाते हुए नंगे पैर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके पास 1.45 एकड़ खेत है और धान बेचने के लिए पिछले दो हफ्तों से वे दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। धान की बिक्री न होने के कारण उनके पास पैसे नहीं हैं, जिसके चलते 12 फरवरी को होने वाली उनके भाई की शादी रद्द करनी पड़ी है। केसीसी लोन चुकाने के लिए भी उनके पास राशि नहीं है। हताश होकर किसान ने चेतावनी दी है कि यदि उनका धान नहीं खरीदा गया, तो वे आत्म दाह करने को मजबूर होंगे।
ग्राम छुही के किसान जगेश्वर राम ध्रुव ने बताया कि वह अपने पांच एकड़ खेत की उपज बेचने के लिए परेशान हैं। टोकन कटने के बावजूद सोसाइटी ने उनके आधे से ज्यादा धान को ‘मिट्टी और खराब गुणवत्ता’ का हवाला देकर वापस कर दिया। वे अब तक 53 क्विंटल धान बेच पाए हैं, जबकि 58 क्विंटल धान अब भी बेचने के लिए बचा हुआ है। खेती के लिए लिए गए कर्ज को लेकर वे चिंतित हैं। उन्होंने प्रशासन से दोबारा टोकन काटने और शेष धान की खरीदी सुनिश्चित करने की मांग की है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में…
संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के…
भोपाल मध्यप्रदेश की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।…
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से नीदरलैंड के कॉन्सुल जनरल ने की शिष्टाचार भेंट मध्यप्रदेश पुलिस…
राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य भेंट भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल से…
छिंदवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में हैं। छिंदवाड़ा…