CG : नई पीढ़ी को संविधान की हत्या के बारे में बताने के लिए यह आयोजन

दुर्ग । वर्ष 1975 में आज ही के दिन तत्कालीन सरकार द्वारा संपूर्ण देश में आपातकाल लगाया गया था।  इस आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज संविधान हत्या दिवस के तौर पर मनाया गया। इस दौरान जिले के लोकतंत्र प्रहरी और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया, साथ ही आपातकाल पर परिचर्चा की गई। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई और छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम 1975 काल के आपातकाल दौर को रेखांकित किया गया। कार्यालय लोक निर्माण विभाग के सभागार में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद  विजय बघेल तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक  गजेन्द्र यादव और  ललित चन्द्राकर उपस्थित थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ तेलघानी आयोग के अध्यक्ष  जितेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री  जागेश्वर साहू एवं श्रीमती रमशीला साहू,  सतीश कौशिक और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस विशेष अवसर पर लोकतंत्र प्रहरी  लक्ष्मीनारायण रॉठी और  रामचंद चिन्तामणी पाटणकर तथा लोकतंत्र प्रहरी के परिजन  विशाल राजहंस, डॉ. शरद पाटणकर,  राम पाटणकर,  मनोज जैन एवं  छत्रपाल चन्द्राकर को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयोजित परिचर्चा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद  विजय बघेल ने कहा कि आज से 50 वर्ष पूर्व की घटना को याद कर, मन पीड़ा से भर जाता है। तत्कालीन शासक द्वारा संविधान को दरकिनार कर लगाये गये आपातकॉल से हर वर्ग परेशान थे। आज उनकी बाते सुने तो दिल दहल जाता है। सांसद  बघेल ने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस के अगुवाई में ही भारतीय संविधान तैयार किया गया, लेकिन तत्कालीन शासक ने संविधान की हत्या कर देश को फिर गुलाम बना दिया। न्यायपालिका, पत्रकारिता जो भी विरोध में आये क्रूरतापूर्वक दमन किया गया। सांसद  बघेल ने कहा कि सन् 1975 बाद के नई पीढ़ी को देश की पीड़ा को अवगत कराने यह आयोजन किया गया। आज देश प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। देश की अर्थव्यवस्था विश्व के चौथे क्रम पर आ गई है। उन्होंने आयोजन के लिए जिला प्रशासन को साधुवाद दिया।

विधायक  गजेन्द्र यादव ने कहा कि आज से 50 वर्ष पूर्व भारतीय संविधान की हत्या कर दी गई। तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा देश में आपातकाल लागू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान मेरे पिता जी भी पन्द्रह दिनों के लिए जेल में बंद रहे, वहीं बड़े भैया जी अट्ठारह माह के लिए जेल में बंद थे। आज हम भारतीय इतिहास के काला दिन का वर्षगांठ मना रहे हैं। विधायक  ललित चन्द्राकर ने कहा कि लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला आपातकॉल का तत्कालीन समय में सभी वर्ग ने इसका विरोध किया। इसका सुखद परिणाम वर्ष 1977 के चुनाव में आपातकॉल के विरूद्ध बहुत बड़ी जनादेश मिला। इस अवसर पर लोकतंत्र प्रहरी के परिजन  मनोज जैन, डॉ. शरद पाटणकर ने आपातकॉल के दौरान जो कष्ट उनके परिजनों ने झेले और अपनी व्यथा शेयर किये।

कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने कहा कि संविधान देश का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। देश की आजादी के समय देश कई रियासतों में बटा था। अंग्रेजों को संदेह था कि कभी भारत एक देश बन पाएगा। लेकिन आज हम जिस मजबूती से खड़े हैं संविधान का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने अवगत कराया कि भारतीय संविधान में ही ऐसी शक्तियां प्रदत्त की गई है, उन शक्तियों का प्रयोग करते हुए आज से 50 वर्ष पूर्व 25 जून 1975 को आपातकॉल लागू किया गया। जिसकी आज हम 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। आयोजन के दौरान आपातकाल पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल, जिला पंचायत के सीईओ  बजरंग दुबे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिल्ली थामस एवं  हरवंश सिंह मिरी, डिप्टी कलेक्टर  उत्तम ध्रुव सहित अन्य विभागों के अधिकारी, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स गाइड के विद्यार्थी, मीडिया के प्रतिनिधि और गणमान्य उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

4 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

5 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

5 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

5 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

5 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

5 hours ago