छत्तीसगढ़

CG : नए शिक्षा सत्र से पहले स्कूल बसों की जांच, 92 वाहनों का निरीक्षण ..

दो बसों पर चालानी कार्रवाई, 6 हजार रुपए शमन शुल्क वसूला गया

महासमुंद : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व जिले में पंजीकृत स्कूल बसों का व्यापक निरीक्षण एवं चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परिवहन विभाग, पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 07 जून को महासमुंद, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली में यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 92 स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 02 स्कूल बसों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, जिससे 6 हजार रुपए शमन शुल्क वसूला गया।

निरीक्षण के दौरान जिन स्कूल बसों में निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप कमियां पाई गईं, उन्हें एक सप्ताह के भीतर आवश्यक सुधार कर पुनः निरीक्षण के लिए जिला परिवहन कार्यालय महासमुंद में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं जो स्कूल बसें निरीक्षण के लिए उपस्थित नहीं हुईं, उनके संचालकों को तीन दिवस के भीतर वाहन प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया है।

जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रतीक शुक्ला ने निरीक्षण के दौरान चालकों एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल बस संचालन के दौरान शराब सेवन कर वाहन चलाना, तेज गति से वाहन चलाना तथा यातायात नियमों की अनदेखी करना गंभीर अपराध है। उन्होंने सीट बेल्ट के नियमित उपयोग, फायर सेफ्टी उपकरण एवं फर्स्ट एड बॉक्स की समय-समय पर जांच, सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रखने तथा सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने की समझाईश दी गई।

kgnews

Recent Posts

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

13 minutes ago
बिजली अवरूद्ध होने पर उपभोक्ता कॉल सेन्टर 1912, उपाय ऐप, व्हाट्सएप चैटबोट अथवा वेबसाइट पर दर्ज कराएं शिकायतें

बिजली अवरूद्ध होने पर उपभोक्ता कॉल सेन्टर 1912, उपाय ऐप, व्हाट्सएप चैटबोट अथवा वेबसाइट पर दर्ज कराएं शिकायतें

भोपाल  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक  ऋषि गर्ग ने बिजली उपभोक्‍ताओं की…

23 minutes ago
रायसेन के डायल-112 हीरोज खेलते-खेलते घर से निकले 03 वर्षीय गुम बालक को खोजकर परिजनों से मिलाया

रायसेन के डायल-112 हीरोज खेलते-खेलते घर से निकले 03 वर्षीय गुम बालक को खोजकर परिजनों से मिलाया

भोपाल रायसेन जिले के थाना सुल्तानगंज क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

23 minutes ago
प्रगतिशील किसान पुरेंद्र कुमार यादव ने अपनाई आधुनिक तकनीक, धान की खेती में मिले उत्साहजनक परिणाम

प्रगतिशील किसान पुरेंद्र कुमार यादव ने अपनाई आधुनिक तकनीक, धान की खेती में मिले उत्साहजनक परिणाम

रायपुर कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का बढ़ता उपयोग किसानों की आय और उत्पादकता में…

38 minutes ago
विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में कार्य करें : मंत्री परमार

विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में कार्य करें : मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंगलवार…

46 minutes ago
प्रमुख सचिव वन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक

प्रमुख सचिव वन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक

भोपाल मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक प्रमुख सचिव वन  संदीप…

58 minutes ago