छत्तीसगढ़

CG : नक्सल प्रभावित इलाके में पुलिस बल और CRPF ने चलाया ऑपरेशन,

रायपुर/धमतरी. गरियाबंद एवं धमतरी पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली है. माओवाद प्रभावित सुदूर अंचलों में गरियाबंद-धमतरी पुलिस बल एवं सीआरपीएफ ने व्यापक ऑपरेशन अभियान चलाया. इस दौरान ओडिशा स्टेट कमेटी के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के माओवादियों द्वारा लगाए गए कई डंप बरामद किया गया है. वहीं 38 लाख रुपए नगद एवं नक्सल सामग्री जब्त की गई है. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रायपुर रेंज के अंदरूनी क्षेत्रों में सतत् नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. सूचना मिली कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार स्थानीय माओवादी इकाइयों ने व्यापारियों एवं अन्य लोगों से अवैध रूप से लेवी वसूल की है. इस धन के साथ अन्य माओवादी सामग्रियों को गरियाबंद एवं धमतरी के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में छिपाया गया है. सूचना मिलने पर गरियाबंद-धमतरी पुलिस बल एवं सीआरपीएफ को विशेष सर्चिंग अभियान पर 10 अगस्त को रवाना किया गया था और यह ऑपरेशन 12 अगस्त को पूरा हुआ. सर्चिंग के दौरान इस बल ने धमतरी-गरियाबंद के सीमा पर छोटे गोबरा एवं पेंड्रा के जंगल क्षेत्रों में जमीन में कई फीट गहरा गड्ढा खोदकर उसे मिट्टी एवं झाड़ियों से छिपाकर लगाए गए डम्प में माओवादी सामग्री बरामद की गई. इसमें विभिन्न स्थलों से स्टील डिब्बे के अंदर 2000 नोट के 06 बंडल, 500 नोट के 52 बंडल प्रत्येक बंडल में 100 नोट कुल 38 लाख रुपए बरामद किया गया. इसके अतिरिक्त 23 नग बीजीएल के राउंड,दो नग टिफिन आईईडी, IED बनाने से संबंधित सामग्री 13 नग डेटोनेटर, 01 बंडल फ्यूज वायर, 2 किलो लूज बारूद, यूरिया, 2 नग फ़्लैस लाइट, 03 नग मल्टी मीटर, सेंसर रिमोट, इलेक्ट्रिक वायर, माओवादी वर्दी, काला कपड़ा एवं अन्य सामग्री बरामद की गई. इस संबंध में थाना मैनपुर में धारा 308 बीएनएस, धारा 17, 20, 21, 40 वि.वि.क्रि.अधि. तथा थाना मेचका में धारा 109,191(2),191(3),190 बीएनएस.25,27 आर्म्स एक्ट,4,5 वि.प.अ.तथा 10 वि.वि.क्रि.,13(क),16(क) 38(2),39(2) में अपराध दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

1 hour ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

1 hour ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

2 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

2 hours ago